Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: कर्मचारी की बलि के बाद उखड़ा भ्रष्टाचार का होर्डिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कर्मचारी की बलि के बाद उखड़ा भ्रष्टाचार का होर्डिंग

28/08/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Hoarding-of-corruption-uprooted-after-employees-death
  • भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में से बड़ी खबर है। जानलेवा भ्रष्टाचार की होडिंग को अब उखाड़ दिया गया है। एक कर्मचारी की बलि के बाद प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: UPS की तरह EPS 95 पेंशन की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रम मंत्री को 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन की चिट्ठी

मेन गेट के सामने सर्विस लेन पर होर्डिंग के लिए पोल लगाए गए थे, जिसमें फंसकर पिछले दिनों एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। इसके बाद यूनियन नेताओं ने प्रबंधन से इस भ्रष्टाचार की होर्डिंग को हटाने की मांग की थी। कई राउंड की वार्ता के बाद प्रबंधन ने अब इसे पूरी तरह से हटा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन कैलकुलेशन को लेकर नई बात, ऐसा हो फॉर्मूला

संयंत्र के अंदर से बाहर निकलते समय मेन गेट के सामने ही होर्डिंग लगी थी, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता था। एसएस शॉप के कर्मचारी रामजीत पिछले दिनों रात्रि पाली ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में गाय बैठी थी। इससे टकराकर गिराने के बाद वह होर्डिंग में टकरा गए। जिससे अंदुरुनी चोट लगी। आननफानन में मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। रातभर इलाज हुआ, लेकिन जिंदगी बच नहीं सकी। सुबह मौत के बाद काफी हंगामा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

प्रबंधन और ट्रेड यूनियन नेताओं (Management and Trade Union Leaders) के बीच कई राउंड बातचीत हुई। सभी ने होर्डिंग को तत्काल हटाने की मांग की थी। जिस पर अमल करते हुए बीएसपी की टीम ने मंगलवार को होर्डिंग हटाना शुरू किया। बुधवार दिन में पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। अब मार्ग में कोई अवरोध नहीं है। साथ ही हादसे की आशंका भी इसकी वजह से नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: बिजली, पानी और आवास की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाने का आदेश, जिम्मेदारी तय

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह का कहना है कि संयुक्त यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारियों की जान के साथ होर्डिंग की वजह से हमेशा खतरा बना रहता। इसलिए इसे तत्काल हटाने की मांग की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: अनाधिशासी कर्मचारी संघ में फूंट, कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

सीटू उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी का कहना है कि प्रबंधन का यह फैसला सकारात्मक है। कर्मचारियों की मांग पर अमल हुआ है। जिस सड़क से कर्मचारी-अधिकारी अपनी बाइक आदि से बाहर निकलते हैं, उसी पर बड़े होर्डिंग लगाना समझ से परे था। होर्डिंग पर लिखा था रिश्वत बर्दाश्त नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में हेरोइन का नशा, पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन संग सौदागर को दबोचा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मई दिवस को करें Paid Holiday घोषित, झारखण्ड के 1 करोड़ मजदूरों को मिलेगा सम्मान
Next: बीएसपी के ओर हैंडलिंग प्लांट ने वैगन अनलोडिंग का बनाया नया दैनिक रिकॉर्ड

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.