Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News : दुर्ग पहुंचे डिप्टी CM, कह दी बड़ी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big News : दुर्ग पहुंचे डिप्टी CM, कह दी बड़ी बात

22/09/2024 1 minute read
Big-News-Deputy-CM-reached-Durg-said-a-big-thing

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री (Dy CM) अरुण साव (Chhattisgarh State Deputy Chief Minister (Dy CM) Arun Saw) रविवार को दुर्ग के दौरे पर रहे। यहां वे दुर्ग जिले के ग्राम बोरई में स्व.दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील लेवल पर प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।

Big News: Deputy CM reached Durg, said a big thing

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि Dy CM अरुण साव ने अपने अमेरिका प्रवास से अवगत कराया। साथ ही बताया कि साहू समाज की नई पीढ़ी अपनी प्रतिभा से वहां समाज को गौरान्वित महसूस करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाज और राष्ट्र को अपने पूर्वजों के बताए हुए मार्गों पर चल कर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

आयोजकों ने पुरखा के बताए मार्गों को नई पीढ़ी को बताने का बेहतर काम किया हैं। समाज को वक्त के साथ ही साथ बदलाव करना चाहिए, जो समाज समय के साथ चलेगा वहीं विकास में अग्रसर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समुदायों को एकजुट करके चलने वाला समाज हैं। हम सभी की एकजुट कोशिश से अपने पुरखों के सपने को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के द्वारा अनेक मांगों को रखा गया हैं। समाज की मांगों को क्रमशः पूरा करने का उन्होंने भरोसा दिलाया हैं।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

मुख्य अतिथि डिप्टी CM अरुण साव ने समाज की कला, शैक्षणिक, संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को अपने कर-कमलों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह को पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने भी संबोधित किया। जगमोहन साहू ने समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील अध्यक्ष पूसऊ साहू व अन्य पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा  39 महीने के एरियर्स  का मुद्दा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे दुर्ग सेंट्रल जेल, जानें बड़ी वजह
Next: Big Breaking : सदस्यता अभियान को लेकर राधेलाल के संकल्प को नदी का बाढ़ भी डिगा न सका, हो रही सराहना

Related Stories

Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.