Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News : Bhilai में टूर्नामेंट के बाद पांच यूनिवर्सिटी की टीमें बनी, दुर्ग जिले ने मारी बाजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big News : Bhilai में टूर्नामेंट के बाद पांच यूनिवर्सिटी की टीमें बनी, दुर्ग जिले ने मारी बाजी

02/10/2024 1 minute read
Big-News-After-the-tournament-in-Bhilai-teams-of-five-universities-were-formed-Durg-district-won

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Govt) के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा स्टेट लेवल पर बैडमिंटन चैंपियनशिप (Badminton Championship at State Level) हुई। इसमें महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में दुर्ग जिले की टीम का दबदबा रहा और जिले की टीम ने दूसरी टीमों को पराजित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: घंटे-2 घंटे में बोनस का फैसला न होने पर NJCS नेता करेंगे बॉयकॉट, DP ने कहा-कंपनी की हालत ठीक नहीं

स्पोर्ट्स हब भिलाई के हुडको स्थित स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के तत्वावधान में स्टेट लेवल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसके पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में छत्तीसगढ़ की 10-10 सेक्टर से टीमों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस मीटिंग से आ रही बड़ी खबर, पढ़िए पहले चरण में क्या हुआ…

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्ट डॉ.दिनेश नामदेव ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.मोनिषा शर्मा ने प्लेयर्स को प्रोत्साहित किया और यूनिवर्सिटी टीम में सलेक्ट होकर ईस्ट जोन से लेकर ऑल इंडिया टूर्नामेंट में झंडा गाड़ने का लक्ष्य लेकर चलने के लिए बूस्टअप किया। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.हंसा शुक्ला ने समस्त प्लेयर्स, कोच, टीम मैनेजर्स से कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज, यूनिवर्सिटी का देश में नाम बुलंद करिए।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : HSCL Bhilai में पखवाड़े भर तक मनाया हिन्दी पर्व, कर्मियों और अफसरों ने दिखाई प्रतिभा, इन्होंने मारी बाजी

-दुर्ग-बिलासपुर के बीच कांटे की टक्कर

इस टूर्नामेंट के जरिए छत्तीसगढ़ की पांच यूनिवर्सिटी की टीमों का सलेक्शन किया गया। पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल बिलासपुर और रायपुर के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में दुर्ग और राजनांदगांव के बीच टक्कर हुई, जिसे दुर्ग ने एकतरफा 3-0 से जीता। फाइनल मैच में भारी टक्कर हुई, जिसे दुर्ग ने 3-2 से जीतकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। इस टीम के कोच कैलाश वर्मा और टीम प्रबंधक एम.एम.तिवारी थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: 26081 रुपए नियमित कर्मचारियों, ट्रेनी के लिए 20865 रुपए बोनस का प्रस्ताव, यूनियन तैयार नहीं

-इधर भी तगड़ा मुकाबला

जबकि महिला वर्ग में रायपुर ने बिलासपुर को 2-0 से हराकर और दुर्ग ने 2-0 से जीतकर फाइनल की टिकट पक्की की। फाइनल के खिताबी मुकाबले में रायपुर ने दुर्ग को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। इस टीम की कोच डॉ.ऋतु दुबे और प्रबंधक प्रतीक्षा थाटे थी।

ये खबर भी पढ़ें: J&K Assembly Election live : उधमपुर और कठुआ में जबरदस्त वोटिंग, 52% मतदान

टूर्नामेंट के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भिलाई की इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर जूही देवांगन मुख्यातिथि, डॉ.दीनेश नामदेव, प्राचार्य डॉ.हंसा शुक्ला, जयंत देवागंन, लक्ष्मेंद्र कुलदीप के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम का संचालन आयोजन संगठन के सचिव और वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी मुरली मनोहर तिवारी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : ‘सदस्यता अभियान’ में बनाए गए मेंबर्स के कम-ज्यादा आंकड़ें के आधार पर चुनाव में मिलेगी टिकट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान, लंबित मामलों पर फोकस
Next: भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 से अच्छी खबर, जुगाड़ टेक्नोलॉजी का बेहतरीन नमूना, बढ़ेगा प्रोडक्शन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.