Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीजीपीएससी 2024 टॉपर FSNL के पूर्व कर्मचारी का बेटा देवेश साहू, सोशल मीडिया से दूरी, AI से तैयार किया Study Material
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीपीएससी 2024 टॉपर FSNL के पूर्व कर्मचारी का बेटा देवेश साहू, सोशल मीडिया से दूरी, AI से तैयार किया Study Material

Azmat ali 21/11/2025 1 minute read
cgpsc-2024-topper-devesh-sahu-son-of-a-former-fsnl-employee-distances-himself-from-social-media-and-uses-ai-to-prepare-study-material

सीजीपीएससी टॉपर देवेश कुमार साहू ने सूचनाजी.कॉम से की बातचीत। सेक्टर 7 और सेक्टर 10 बीएसपी स्कूल से हुई पढ़ाई।

  • देवेश के पिता हलधर प्रसाद एफएसएनएल से साल 2022 में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट से रिटायर हुए।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड-एफएसएनएल के पूर्व कर्मचारी के बेटे देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 नम्बर के साथ टॉप किया है। टॉप करने का ऐसा जुनून था कि हर दिन 9 घंटे पढ़ाई करते थे। सोशल मीडिया और फालतू चीज़ों से दूर रहते थे।

सीजीपीएससी टॉपर देवेश साहू ने सूचनाजी.कॉम से की बातचीत। सेक्टर 7 और सेक्टर 10 बीएसपी स्कूल से हुई पढ़ाई। प्राथमिक शिक्षा भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित सेक्टर 7 और 10वीं-12वीं की पढ़ाई सेक्टर 10 स्कूल से हुई है। गवर्नमेंट कॉलेज, जगदलपुर से इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की।

सीजीपीएससी की तैयारी का सफर साल 2021 से शुरू हुआ। शुरुआत में कोचिंग गए। इसके बाद सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाई। सोशल मीडिया को हाथ तक नहीं लगाते थे। पढ़ाई पर पूरी तरह से फोकस था। एआई का सहारा लिया और स्टडी मटेरियल इससे तैयार करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC 2024: डिप्टी कलेक्टर बने भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर यशवंत देवांगन, बीएसपी कैंटीन में रील देखने के बजाय करते थे पढ़ाई, पढ़ें इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार रात में सीजीपीएससी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड-एफएसएनएल के पूर्व कर्मचारी के बेटे देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 नम्बर के साथ टॉप किया है।

देवेश का यह तीसरा इंटरव्यू था। तीसरे इंटरव्यू में कामयाबी मिली है। पहले 2 साल तक कोचिंग की। इसके बाद सेल्फ स्टडी करते हुए कामयाबी हासिल की। देवेश का पारिवारिक बैकग्राउंड सामान्य है। देवेश के पिता हलधर प्रसाद एफएसएनएल से साल 2022 में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट से रिटायर हुए।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC Result 2024: भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर यशवंत देवांगन बने डिप्टी कलेक्टर

वह बताते हैं कि एक बेटा देवेश और एक बेटी है। बेटी भी छत्तीसगढ़ सरकार के उद्यानिकी विभाग में है। फिलहाल, पूरा परिवार रिसाली धनोरा रहता है। रिटायरमेंट के बाद हलधर प्रसाद ने गोल्डन चौक धनोरा में मनाया और पूरा परिवार यहीं रहता है।

ये खबर भी पढ़ें:सरकारी अधिकारी-नेताओं का BSP मकानों पर कब्जा, करें बेदखल, रिटायर्ड कार्मिकों को दें लाइसेंस पर आवास: BSP OA

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGPSC 2024: डिप्टी कलेक्टर बने भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर यशवंत देवांगन, बीएसपी कैंटीन में रील देखने के बजाय करते थे पढ़ाई, पढ़ें इंटरव्यू
Next: SAIL News: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने विदेशी धरती पर फहराया तिरंगा, CRM-III की केस स्टडी पर मिला ये अवॉर्ड

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.