Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bhilai Steel Plant के मकानों की सौदेबाजी पर लगाम, सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant के मकानों की सौदेबाजी पर लगाम, सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद

04/11/2024 (Last updated: 04/11/2024) 1 minute read
Big decision of SAIL Bhilai Steel Plant, subject to vacation scheme closed

भिलाई इस्पात संयंत्र के आवासों से जुड़े इस मामले पर आवाज उठनी शुरू हो गई है। प्रबंधन ने इसका सर्कुलर तक जारी कर दिया है।

  • सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम एक साल के लिए ही लागू की गई थी। इसलिए प्रबंधन ने इसे बंद कर दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल (Steel Authority of India-SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) से एक बड़ी खबर है। कर्मचारियों-अधिकारियों की सुविधाओं में एक और कटौती कर दी गई है। भिलाई टाउनशिप के आवासों का आपस आपसी सहमति से कराने वाली स्कीम को बंद कर दिया गया है। सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम को बंद करने का आदेश जारी किया जा चुका है। अब बीएसपी कर्मचारी और अधिकारी इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में द्वार लगी चुनावी बारात, BMS को आई पांडेय जी की याद

सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम (Subject to Vacation Scheme) का लाभ करीब साल 2020-21 से कार्मिकों को दिया गया था। इसको 1 नवंबर 2024 से बंद करने का आदेश जारी हो चुका है। इससे पूर्बीव एसपी प्रबंधन ने साल 2008 में इस स्कीम को बंद किया था। इसके बाद कर्मचारियों को आवास लेने के लिए आवंटन की जटिल प्रक्रिया से सामना करना पड़ता था। कर्मचारी यूनियनों की मांग पर प्रबंधन ने इसे दोबारा चालू किया था। अब लगातार मिल रही शिकायतों और कमेटी की रिपोर्ट पर प्रबंधन ने फिर से इसे बंद कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: उच्च पेंशन पर ईपीएस 95 हायर पेंशन देने में ढिलाई और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहा ईपीएफओ, SEFI का श्रम मंत्री को पत्र

अतिरिक्त निर्माण का खर्च निकालने का था मौका 

बता दें कि बीएसपी आवासों में रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त निर्माण कराते हैं। लाखों रुपए लगाने के बाद जब रिटायर होते हैं तो उनके हाथ कुछ नहीं आता था। अंत में लोग जरूरी सामान को तोड़कर ले जाते थे, जिससे आवास काफी डैमेज होता था। सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम के तहत इसका फायदा कार्मिकों को मिलना शुरू हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें: Bastar Olympics  2024: सीएम विष्णु देव साय के हाथों बस्तर ओलंपिक का लोगो और  मस्कट का अनावरण

मकान में जितना पैसा लगाते, उतना वसूलते

रिटायरमेंट या मकान शिफ्ट करते समय आपसी सहमति से मकान को ट्रांसफर कर दिया जा रहा था। इसके एवज में लाखों रुपए तक लिए गए। सेक्टर 2 के एक मकान के लिए एक कार्मिक ने चार लाख रुपए तक मांग लिया था। यह मामला काफी उछला था।

इसी तरह अन्य मामले भी पैसे पर तय होते थे। इसकी शिकायत उच्च प्रबंधन से लगातार की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि शायद इसी तरह की किसी शिकायत पर प्रबंधन ने एक्शन लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: ILO NEWS: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन से आई ये खबर, सचिव डावरा ने रखा भारत का पक्ष

सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम में ये मकान नहीं 

इस स्कीम के तहत डायरेक्टर बंगला, डी 1 टाइप आवास नहीं आते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम एक साल के लिए ही लागू की गई थी। इसलिए प्रबंधन ने इसे बंद कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension कैलकुलेशन, ब्याज पर बड़ी खबर, 18 सीबीटी ट्रस्टी-EPFO के पास SEFI का खास लेटर

इंटक ने कहा-विरोध करते रहेंगे 

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह का कहना है कि इंटक के मान्यता कार्यकाल में योजना को शुरू कराया गया था। इससे कार्मिकों को काफी राहत मिल रही थी। बीएसपी के मकान भी सुरक्षित थे। इस तरह दोबारा योजना को बंद करना गलत है। यूनियन इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: हड़ताल का साइड इफेक्ट, 4 सस्पेंड, 2 का सेलम ट्रांसफर, 26 को वार्निंग लेटर
Next: SAIL ने अकादमिक सहयोग के लिए ASCI हैदराबाद से किया एमओयू साइन

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.