
- सड़क 12 से 25 में जलापूर्ति समय दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक और सड़क 1 से 11 तक 5:30 से 6:30 तक पूर्ववत होगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के सेक्टर-1 में जलापूर्ति के समय में तकनीकी कारणों से एवं रहवासियों की सुविधा के मद्देनजर आंशिक रूप से बदलाव किया जा रहा है। यह संशोधन लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
विगत 4-5 दिनों से ट्रायल आधार पर समय का परिवर्तन करते हुए जलापूर्ति की जा रही है। आगामी सोमवार 06 जनवरी 2025 से इसे नियमित तौर पर लागू किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी
इसमें सड़क 26 से 39 में पहले जलापूर्ति समय सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक था, जो अब 5 जनवरी 2025 रविवार से 6:30 से 7:30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार क्रॉस स्ट्रीट में जलापूर्ति समय पहले सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक था, वह अब सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक रहेगा।
सेक्टर-1 के शेष सड़कों में जलापूर्ति समय यथावत रहेगा। इसमें सड़क 12 से 25 में जलापूर्ति समय दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक और सड़क 1 से 11 तक 5:30 से 6:30 तक पूर्ववत होगा।
टाउनशिप के अन्य सेक्टरों के जलापूर्ति समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहां पर जलापूर्ति समय यथावत ही रहेगा। यह सूचना भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदान की गई है।