Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

28/12/2024 1 minute read
Hajj Pilgrimage 2025: 'Hajj Suvidha App' will be useful in Mecca-Madina, so many women performed Hajj without Mehram in 2024

यह ऐप प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों और खादिम-उल-हुज्जाज के लिए एक प्रशासनिक इंटरफ़ेस प्रदान करता है।

  • हजयात्रियों की सेवा के लिए प्रतिनियुक्ति पर 264 प्रशासनिक अधिकारी, 356 चिकित्सा अधिकारी, 1500 सीजनल कर्मचारी और 641 खादिम-उल-हुज्जाज तैनात किए गए थे।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Hajj Pilgrimage 2025: हज के अरकान अदा करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर में कदम रखने से पहले वहां किन-किन बातों का ध्यान रखना है। इसको जानने और समझने का सिलसिला जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान को बढ़ाने का प्लेटफॉर्म मिशन कर्मयोगी

हज के अरकान को बखूबी निभाने के लिए किताबों की भरमार है। इसी तरह कई वेबसाइट और ऐप भी है। ‘हज सुविधा ऐप’ आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती है। इसलिए इसको भी एक बार आप चेक कर लें।

ये खबर भी पढ़ें: लोक शिकायत निवारण: 700 से अधिक जिलों में चला “प्रशासन गांव की ओर”

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार ने सऊदी अरब के लोगों और वहां की सरकार के सक्रिय समर्थन और सहयोग से पिछले कुछ वर्षों में हज यात्रा प्रबंधन की एक मजबूत, प्रभावी और कुशल प्रणाली विकसित की है।

ये खबर भी पढ़ें: अडानी ACC सीमेंट में मजदूरों का हंगामा, सामने आए शंकर गुहा नियोगी के सिपाही

हज 2024 के दौरान, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारतीय हज समिति और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर हज यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निर्बाध सहयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में Digital Arrest का ताज़ा मामला: 39 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ा, 45 लाख रुपए का RTGS, ऐसा बचा पैसा

हजयात्रा के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए ‘हज सुविधा ऐप’ लॉन्च किया गया। यह ऐप प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों और खादिम-उल-हुज्जाज के लिए एक प्रशासनिक इंटरफ़ेस प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के पूर्व ED Works बीएमके बाजपेयी की किताब “इस्पाती जीवन के रोमांचक अनुभव”

वास्तविक समय की निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सहायता करता है। यह बेहतर समन्वय और जवाबदेही भी सुनिश्चित करता है। हजयात्री प्रशिक्षण सामग्री, आवास एवं उड़ान विवरण, सामान की जानकारी, आपातकालीन हेल्पलाइन (एसओएस), शिकायत निवारण, प्रतिक्रिया, भाषा अनुवाद और यात्रा से संबंधित विविध जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इस वर्ष 9,000 से अधिक शिकायतें और 2,000 से अधिक एसओएस मामले सुलझाए गए।

ये खबर भी पढ़ें: DP केके सिंह से मिला SC-ST एसोसिएशन: चार्जशीट का खौफ दिखाकर SAIL BSL कर्मचारियों को कराना चाहता है चुप

4,557 से अधिक महिला हजयात्रियों ने बिना मेहरम हज किया

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का कहना है कि 4,557 से अधिक महिला हजयात्रियों ने बिना मेहरम (मेहरम के बिना महिलाएं) हजयात्रा की, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP SC-ST एसोसिएशन ने उदय महाविद्यालय से छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान, CGM, GM ने ये कहा

हजयात्रियों की सेवा के लिए प्रतिनियुक्ति पर 264 प्रशासनिक अधिकारी, 356 चिकित्सा अधिकारी, 1500 सीजनल कर्मचारी और 641 खादिम-उल-हुज्जाज तैनात किए गए थे। भारतीय हजयात्रियों के पूरे हज अनुभव को बेहतर बनाने के लिए खादिम-उल-हुज्जाज और प्रतिनियुक्ति की संख्या में काफी वृद्धि की गई है। हजयात्रियों को 564 हज समूह आयोजकों की ओर से भी सेवा प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Western Coalfields Limited में विश्व ध्यान दिवस पर कर्मचारी और अधिकारी ध्यान में लीन

हज यात्रियों का उपचार भी कराया

चिकित्सा मिशन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा है। इस बार 3,74,613 बीमार लोगों का उपचार किया गया, 3,51,473 ओपीडी रोगियों को देखा गया और 19,962 मोबाइल विज़िट आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त, 3,178 हजयात्रियों को उपचार के दौरान देखभाल प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: ED Works Skills Competition: बीएसपी के 65 प्रतिभावान कर्मचारियों ने जीते अवॉर्ड, 5 हजार तक मिला

सऊदी अरब में चिकित्सा मिशन के बुनियादी ढांचे में मक्का में 14 शाखा डिस्पेंसरी तथा 3 अस्पताल और मदीना में 2 शाखा डिस्पेंसरी तथा एक अस्पताल शामिल थे। वहां हजयात्रियों को ले जाने के लिए 24 एम्बुलेंस चौबीसों घंटे उपलब्ध थीं। साथ ही महिला हजयात्रियों और बिना मेहरम वाले लोगों के लिए समर्पित सुविधाएं भी थीं। उच्च जोखिम वाले समूहों और अकेले हजयात्रियों के लिए एक विशेष कार्य बल तैनात किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए
Next: Bhilai Steel Plant: ईडी का मंत्र हिंदी में ही करें काम, नेहा रानी, प्रतीक, अरुण, अमृता गंगराडे, अविलाष, निलेश ने जीते अवॉर्ड

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.