Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के असुरक्षित घोषित आवासों के वैध आवासधारियों को वैकल्पिक आवंटित आवासों में शिफ्ट होने की अपील

  • सुरक्षा को सर्पोपरि मानते हुए वैकल्पिक आवासों में यथासंभव जल्द से जल्द शिफ्ट करें।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट की ईडी एचआर के आवास के घेराव से हड़कंप मच गया है। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि नव आवंटित आवासों में मेंटेनेंस का कार्य जारी है। तेजी से कार्य किया जा रहा है। सेक्टर 12 के असुरक्षित घोषित आवासों के वैध आवासधारियों को वैकल्पिक आवंटित आवासों में शिफ्ट होने की अपील की गई है।

लगभग दो वर्ष पहले NIT पटना के विशेषज्ञों से बीएसएल टाउनशिप के कुछ आवासों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराया गया था, जिसके उपरान्त सेक्टर 12 के 149 ब्लॉक्स के 1242 आवासों को विशेषज्ञों द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया. ये ऐसे आवास हैं जिनका रूटीन मरम्मत करने मात्र से समस्या का निदान संभव नहीं है, अत: इन्हें खाली कराने का निर्णय लिया गया।

चिन्हित आवासों में जितने भी अलग-अलग श्रेणी के वैध आवासधारी हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूसरे वैकल्पिक आवास आवंटित किए गए हैं और उन्हें कई बार वैकल्पिक आवासों में शिफ्ट होने की अपील की गई है. इसके पहले सार्वजनिक नोटिस के जरिए और व्यक्तिगत नोटिस के माध्यम से भी उन्हें सुरक्षा पहलुओं के आलोक में वैकल्पिक आवासों में शिफ्ट करने का आग्रह किया गया परन्तु अभी इसके अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाए हैं।

जितने भी वैकल्पिक आवास आवंटित किए जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बीएसएल द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है और आवश्यक रिपेयर के बाद ही उसे हैंडओवर किया जाएगा। इस क्रम में कई नव-आवंटित आवासों का मरम्मत समपन्न भी हो चुका है और हैंडओवर के लिए तैयार है।

सभी प्रभावित आवासधारियों से पुन: अपील की जाती है कि उचित फोरम में संवाद के माध्यम से सभी पहलुओं के निराकरण के प्रयासों में बीएसएल का सहयोग करें, साथ ही सुरक्षा को सर्पोपरि मानते हुए वैकल्पिक आवासों में यथासंभव जल्द से जल्द शिफ्ट करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें
Next: SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.