Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों का प्रमोशन रोकने पर अब सभी सीजीएम की घेराबंदी, CITU का ये दांव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों का प्रमोशन रोकने पर अब सभी सीजीएम की घेराबंदी, CITU का ये दांव

04/01/2025 1 minute read
Memorandum to all CGMs against stopping promotion of Bhilai Steel Plant employees, this is CITU's move

सीटू ने कहा कि वेतन समझौता के जायज मांगों को लेकर कई दौर की बातचीत, आंदोलन के बाद भी जब उच्च प्रबंधन तैयार नहीं था, तब हड़ताल हुई थी।

  • क्लस्टर चेंज प्रमोशन को लेकर सीटू ने दिया मुख्य महाप्रबंधकों को पत्र।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी कर्मचारियों (BSP Employees) के प्रमोशन को रोके जाने का मामला सबसे पहले सीटू ने उठाया था। अब मामले को लेकर मुख्य महाप्रबंधकों की घेराबंदी शुरू कर दी गई है। कार्मिक प्रबंधन में उच्च प्रबंधन के आदेश पर कई कर्मियों के क्लस्टर चेंज प्रमोशन एवं क्वालिफिकेशन बेस कैरियर ग्रोथ प्रमोशन को रोक दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर पत्नी को मिला ऑफर लेटर, 15 दिन में बकाया भुगतान, नौकरी का वादा

पूछे जाने पर वर्क्स कार्यालय का नाम लिया जा रहा है। बिना किसी उचित कारण के पात्र कर्मियों को क्लस्टर चेंज प्रमोशन से वंचित रखने की शिकायत करते हुए सीटू की टीम ने कई विभागों के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र देकर कहा कि ऐसे सभी कर्मी जिनका पदोन्नति आदेश रोका गया है, तत्काल जारी किया जाए। ऐसी किसी भी कार्यवाही को टाला जाए, जिससे औद्योगिक अशांति उत्पन्न होने की आशंका हो।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’

31 दिसंबर को जारी क्लस्टर परिवर्तन पदोन्नति सूची में नहीं था कई कर्मियों का नाम

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को जारी क्लस्टर परिवर्तन पदोन्नति सूची में संयंत्र के अधिकांश विभाग के कई पात्र कर्मचारियों के नाम नहीं है। पीड़ित कर्मियों द्वारा कार्मिक विभाग में संपर्क करने पर उन्हें सूचित किया गया कि 28 अक्टूबर 2024 की हड़ताल में शामिल रहने के कारण उनका पदोन्नति नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: बार एवं रॉड मिल के कर्मचारी-अधिकारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

अनुचित श्रम व्यवहार कर रहा है प्रबंधन

सीटू नेता ने कहा कि प्रबंधन द्वारा किसी कर्मी को ऐसे किसी हड़ताल में शामिल होने की वजह से प्रमोशन से वंचित रखना, जिसे किसी न्यायालय या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा अवैध घोषित नहीं किया गया है। औद्योगिक विवाद अधिनियम की अनुसूची-4 के बिंदु 4 के तहत अनुचित श्रम व्यवहार है। जिससे प्रबंधन को बचाना चाहिए था किंतु बिना सोचे समझे वर्क्स प्रबंधन ने निर्णय लेकर मौखिक आदेश जारी कर दिया अब उस निर्णय को लेकर पूरा संयंत्र परेशान है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ईडी का मंत्र हिंदी में ही करें काम, नेहा रानी, प्रतीक, अरुण, अमृता गंगराडे, अविलाष, निलेश ने जीते अवॉर्ड

हक की लड़ाई लड़ रहे थे 28 अक्टूबर को कर्मी

सीटू नेता ने कहा कि वेतन समझौता के जायज मांगों को लेकर कई दौर की बातचीत एवं कई दौर के आंदोलन के बाद भी जब उच्च प्रबंधन कर्मियों के मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं था, तब अपने मांगों को बल देने के लिए 28 अक्टूबर की हड़ताल का आह्वान किया गया था। हड़ताल पूरी तरह से जायज एवं वैध है, जिस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता किंतु प्रबंधन उस हड़ताल से बौखला गया एवं कर्मचारी को डराने के उद्देश्य से ऐसा कदम उठाया है जिसे वापस लेना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात
Next: BSP स्कूल ईएमएमएस सेक्टर-6 और सेक्टर-9 के कक्षा-1 में प्रवेश शुरू

Related Stories

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.