Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’

28/12/2024 (Last updated: 28/12/2024) 1 minute read
SAIL BSP GM Pushpa Ambrose's book 'From Principles to Practice'

पुष्पा एंब्रोस ने कार्यस्थल और आम जनजीवन में नैतिकता से जुड़े विभिन्न उदाहरणों का उल्लेख करते हुए सटीक तौर पर विश्लेषण किया है।

  • लेखिका पुष्पा एम्ब्रोस ने बिना लाग लपेट के कहा कि हम बच्चों को बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं, पर उन्हें साकार करने में हमसे चूक हो जाती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस-3) विभाग की जनरल मैनेजर पुष्पा एंब्रोस की पहली पुस्तक ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’ का विमोचन स्टील क्लब में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह का Bokaro Steel Plant दौरा और सौगात, पढ़िए डिटेल

अंग्रेजी में लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन बीएसपी (BSP) के पूर्व कार्यकारी प्रमुख विनोद कुमार अरोरा व उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने किया। पुस्तक का हिंदी में अनुवाद भी शुरू हो चुका है। केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्तकर्ता लेखिका पुष्पा एंब्रोस ने अपनी इस किताब में संस्थागत स्तर पर कार्यस्थल और आम जनजीवन में नैतिकता से जुड़े विभिन्न उदाहरणों का उल्लेख करते हुए इनका सटीक तौर पर विश्लेषण किया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोकारो हॉफ मैराथन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 21,10, 5 और 2 किलोमीटर की दौड़, कैश पुरस्कार

व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई बात

आयोजन में मुख्य अतिथि विनोद कुमार अरोरा ने कोक ओवन विभाग में उनके अधीनस्थ अफसर रही लेखिका पुष्पा एम्ब्रोस के व्यक्तित्व पर अपनी बात रखते हुए कई मिसालें दी। उन्होंने बताया कि कैसे उनके विभाग में एक हादसे के दौरान पुष्पा एम्ब्रोस पूरी मुस्तैदी से कार्यस्थल पर डटी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: पर्यावरण जागरुकता का मंत्र, “क्वेस्ट-ऑन” और EMD में ये इवेंट

उन्होंने कहा कि आम जनजीवन से लेकर समाज के हर हिस्से में नैतिकता का समावेश होना चाहिए और सटीक उदाहरणों के माध्यम से लेखिका ने अपनी किताब में इसे बखूबी उकेरा है।आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित फादर जॉन जेवियर, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह, सीओसीसीडी के पूर्व सीजीएम राजीव श्रीवास्तव, फादर साबू ने भी लेखिका के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार भी रखे।

ये खबर भी पढ़ें: CPI(M) 8th Chhattisgarh State Conference: एसपी डे, डीवीएस रेड्डी, धर्मराज, पराते, मनोहर को मिली स्टेट कमेटी में जगह

अपने अनुभव लिखने से की शुरुआत

समारोह में लेखिका पुष्पा एम्ब्रोस ने बताया कि उन्हें पुस्तक लिखने की प्रेरणा दिवंगत माता-पिता ग्रेसी चेरियन और के. जे चेरियन से मिली। शुरुआत में अपने अच्छे-बुरे अनुभवों को लिखा। करीब बीस पन्ने लिखने के बाद उन्हें लगा कि इसे यहीं छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे जॉब में हैं। इसी बीच उनकी माता गुजर गईं और उन्होंने लिखने का विचार त्याग दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

फादर जॉन ने उन्हें सलाह दी कि वे दिवंगत माँ को श्रद्धांजलि देने के रूप में लेखन जारी रखें। उन्होंने दोबारा लिखना शुरू किया, इस तरह यह पुस्तक पूर्ण हुई। लेखिका ने संपूर्ण रचनाक्रम में अपने पति ज्यूड फ्रांसिस के विशिष्ट योगदान का भी उल्लेख किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की  रणनीति, NJCS लीडर राजेंद्र सिंह की धमकी

कविता और गीतों ने समां बांधा

आयोजन में बीएसपी कर्मी प्रदीप मेनन ने लेखिका पुष्पा एम्ब्रोस को समर्पित कविता प्रस्तुत की।, शुरूआत में स्वागत भाषण रिचर्ड एम्ब्रोस ने दिया। वहीं डोमिनिक मार्टिन, एस. रानी, एस. ज्योति एवं बिन्नी डेनियल ने स्वागत गान ‘शावर्स ऑफ ब्लेसिंग्स’ प्रस्तुत किया। समारोह में बीएसपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में पदस्थ डॉ. रूचिर भटनागर, सीईडी के मंडा गुरुनाथ और जोशुआ फर्नांडिसने शानदार फिल्मी नगमे पेश किए। संचालन एलडीसीपी के महाप्रबंधक वीरेंद्र ओगले ने किया। स्टील क्लब के सेक्रेटरी डी विजित ने भी विशेष सहयोग दिया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी

पंद्रह आलेखों का संग्रह

पुस्तक में कार्यस्थल पर नैतिकता, नैतिक नेतृत्व, नैतिक संस्कृति का निर्माण, नैतिक संचार, कार्यस्थल संबंध और नैतिकता, नैतिकता और प्रौद्योगिकी समेत 15 आलेखों का संग्रह किया गया है, जिनमें उल्लेखित सभी उदाहरण जीवंत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ED Works Skills Competition: बीएसपी के 65 प्रतिभावान कर्मचारियों ने जीते अवॉर्ड, 5 हजार तक मिला

अपनी पुस्तक का जिक्र करते हुए लेखिका ने बताया कि इसमें उन्हीं बातों को शामिल किया गया है, जो कहीं न कहीं घटी हैं। पुस्तक में उन सभी पहलुओं को शामिल किया गया है, जो ऑर्गनाइजेशन को सुचारू और सफलतापूर्वक चलाने में कारगर हों। सैद्धांतिक रूप से संस्था कैसी होनी चाहिए, उसका प्रभावी तरीके से विश्लेषण पुस्तक को पठनीय बना देता है।

ये खबर भी पढ़ें: Western Coalfields Limited में विश्व ध्यान दिवस पर कर्मचारी और अधिकारी ध्यान में लीन

मूल्यांकन में निष्पक्षता पर जोर

लेखिका पुष्पा एम्ब्रोस ने बिना लाग लपेट के कहा कि हम बच्चों को बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं, पर उन्हें साकार करने में हमसे चूक हो जाती है। इसकी वजह है, बच्चों के मूल्यांकन में सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता की कमी। कभी-कभी ऐसा भी देखने को मिला है कि कार्यक्षेत्र में पैदा हुए आपसी मतभेदों का साया रिपोर्टिंग पर भी पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें: Western Coalfields Limited में विश्व ध्यान दिवस पर कर्मचारी और अधिकारी ध्यान में लीन

उनका कहना है कि भले ही मतभिन्नता हो, मगर रिपोर्टिंग निष्पक्ष और पेशेवर होनी चाहिए। हमारा नेतृत्व कैसा हो, इसके लिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ की मिसाल भी दी कि कैसे वे कंपनी की नीतियों और कार्य संस्कृति को स्वयं पर भी लागू करते हैं।

SAIL BSP GM Pushpa Ambrose's book 'From Principles to Practice'

ये खबर भी पढ़ें: Western Coalfields Limited में विश्व ध्यान दिवस पर कर्मचारी और अधिकारी ध्यान में लीन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: पेंशनभोगी बोले-5000 पेंशन कराने का दावा किया था नितिन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर ने
Next: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर पत्नी को मिला ऑफर लेटर, 15 दिन में बकाया भुगतान, नौकरी का वादा

Related Stories

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.