Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो जनरल हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी यूनिट बनाने एमओयू साइन, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो जनरल हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी यूनिट बनाने एमओयू साइन, पढ़िए डिटेल

13/01/2025 1 minute read
MoU signed with HSCC to make Bokaro General Hospital a super specialty unit

बीएसएल ने बीजीएच में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विकास के लिए मेसर्स एचएससीसी इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

  • 150 बिस्तरों वाली प्रस्तावित सुविधाओं पर फोकस है।
  • कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑन्कोसर्जरी में होगा विस्तार।
  • नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, क्रिटिकल केयर यूनिट आदि सहित कई सुपर-स्पेशियलिटी विषयों में उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) ने भारत सरकार के उद्यम मेसर्स एचएससीसी इंडिया लिमिटेड (M/s HSCC India Limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है, जिसका उद्देश्य बीजीएच में सुपर स्पेशलिटी यूनिट आरम्भ करने की सम्भावना तलाशना है।

ये खबर भी पढ़ें: क्यूसीएफआई न्यूज: भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल के प्रयासों को मिला बल

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन पर साइन किया गया। बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) की सेवाओं को बढ़ाने के लिए बीएसएल के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट की जमीन और आवासों के कब्जे पर अब आई CBI

इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, बीजीएच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ बीबी करुणामय, मेसर्स एचएससीसी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC ST Employees Federation से बड़ी खबर, गुटबाजी पर पलटवार, मान्यता नहीं मिलने का दावा

इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य बीजीएच परिसर के अंदर एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, विकास और संचालन करना है। 150 बिस्तरों वाली प्रस्तावित यह सुविधा कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑन्कोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, क्रिटिकल केयर यूनिट आदि सहित कई सुपर-स्पेशियलिटी विषयों में उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट विरोध-प्रदर्शन से नहीं थमने वाला, कब्जेदारों को खदेड़ने का अभियान रहेगा जारी

यह पहल चिकित्सा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीएसएल की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। बीजीएच द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ न केवल संयंत्र के कार्यबल को, बल्कि बोकारो और इसके आसपास के क्षेत्रों के व्यापक समुदाय को भी लाभान्वित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के युवा कर्मी चाहते हैं अंडमान निकोबार की सैर, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, पढ़िए जीएम से और क्या कहा

उल्लेखनीय है कि मेसर्स एचएससीसी इंडिया लिमिटेड (M/s HSCC India Limited), भारत सरकार के अधीन एक अग्रणी संगठन है जो स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को डिजाइन करने और लागू करने में अद्वितीय विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट

इस एमओयू के पहले चरण के तहत, मेसर्स एचएससीसी इंडिया लिमिटेड (M/s HSCC India Limited) अवधारणा योजना और प्रारंभिक अनुमानों के साथ एक डी पी आर तैयार करेगी. इसके अलावा एच एस सी सी बीएसएल को वित्तीय मॉडल के साथ शॉर्टलिस्ट किए गए ओ एंड एम भागीदारों का विवरण भी प्रस्तुत करेगी जिसकी समीक्षा बीएसएल करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट

एमओयू के प्रथम चरण के सफल और संतोषजनक समापन के बाद ही प्रस्ताव का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें डिजाइन, निर्माण और ओएंडएम पार्टनर की साझीदारी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट खाली न कराए आवास, सेल दुर्गापुर के तर्ज पर लाइसेंस पर दीजिए मकान

एचएससीसी इंडिया लिमिटेड (M/s HSCC India Limited) के साथ यह समझौता ज्ञापन न केवल बीजीएच के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि सुपर स्पेशलिटी इलाज की ज़रूरत को भी पूरा करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में धमाका, हॉट मेटल बिखरा बाहर, अफरा-तफरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai News: मकर संक्रांति पर 312 लोगों का गृह प्रवेश होगा प्रधानमंत्री आवास में
Next: भिलाई स्टील प्लांट: 8 घंटे तक लगातार महामंथन, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और ईडी एचआर पवन कुमार भी दे गए मंत्र

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.