Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राजहरा खदान के सुरक्षा गार्डों को फरवरी से नहीं मिला वेतन, इस्पात भवन में CITU का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 11 से, यहीं बैठते हैं DIC-ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राजहरा खदान के सुरक्षा गार्डों को फरवरी से नहीं मिला वेतन, इस्पात भवन में CITU का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 11 से, यहीं बैठते हैं DIC-ED

02/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Security-guards-of-Rajhara-mine-have-not-received-salary-since-February-CITU-protest-in-Ispat-Bhawan-from-May-11-DIC-ED-sit-here
  • इस्पात भवन है प्रतिबंधित एरिया। विरोध-प्रदर्शन की नहीं होगी अनुमति। जबरन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के आयरन ओर माइंस दल्ली राजहरा के सिक्योरिटी गार्डों को फरवरी से वेतन नहीं दिया गया है। इसके खिलाफ अब आक्रामक लड़ाई शुरू होने जा रही है। राजहरा प्रबंधन से बार-बार गुहार लगाने का कोई असर नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए हिंदुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन (सीटू) ने तय किया है कि इस्पात भवन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बीएसपी का हृदय स्थल इस्पात भवन में ही डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता और ईडी पीएंडए, ईडी फाइनेंस, ईडी माइंस सहित दर्जनों विभागों के मुखिया यहीं बैठते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   रांची चिड़ियाघर को 2 मादा तेंदुआ देकर 2 नर तेंदुआ लाया बोकारो स्टील प्लांट, नए रूप में जल विहार, कीजिए दीदार

सचिव प्रकाश सिह क्षत्रिय ने बताया कि M/S CDO सिक्योरिटी एंड पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस के अंतर्गत राजहरा माइंस में कार्यरत सुरक्षा गार्डों का फरवरी-मार्च और अप्रैल 2023 तीन माह का वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक माइंस एवं रात्रि कालीन भत्ता का भुगतान 10 मई न किए जाने के संदर्भ में आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL के ट्रेनीज ने कौन सा पाप कर दिया, कोई ध्यान नहीं दे रहा, MTT पर सबकुछ न्योछावर

पत्र में कहा गया है कि ठेकेदार के द्वारा पिछले 8 माह से वेतन भुगतान में काफी अनियमितता की जा रही है, जबकि वेतन भुगतान अधिनियम के अनुसार प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान किया जाना है। सुरक्षा कर्मियों के नियमित वेतन भुगतान के लिए पिछले कई माह से ठेकेदार एवं बीएसपी प्रबंधक से निरंतर चर्चा एवं अनुरोध किया जा रहा है। किंतु वेतन भुगतान की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:  सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

पिछले 2 माह का वेतन एवं भत्ते तीसरे महीने बीत जाने पर भी नहीं मिलने से श्रमिक को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा गार्ड और सीटू यूनियन 11 मई से इस्पात भवन भिलाई के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं।
यूनियन की ओर से इस आशय का पत्र ठेका आपरेटिंग अथारिटी डीजीएम टाउनशिप डिपार्टमेंट/हार्टिकल्चर भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को दिया गया। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक खदान एवं रावघाट भिलाई इस्पात संयंत्र, मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा, महाप्रबंधक नगर प्रशासक राजहरा, महाप्रबंधक कार्मिक खदान भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई, महाप्रबंधक कार्मिक आईआर भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक आईओसी राजहरा, M/s CDO सिक्योरिटी एंड पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस के नाम को दिया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रांची चिड़ियाघर को 2 मादा तेंदुआ देकर 2 नर तेंदुआ लाया बोकारो स्टील प्लांट, नए रूप में जल विहार, कीजिए दीदार
Next: BSP Sports Summer Camp: 23 खेलों की बारीकी फ्री में सिखाएंगे कोच, 10 से रजिस्ट्रेशन, भेजिए बच्चों को

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.