रांची चिड़ियाघर को 2 मादा तेंदुआ देकर 2 नर तेंदुआ लाया बोकारो स्टील प्लांट, नए रूप में जल विहार, कीजिए दीदार

Bokaro Steel Plant brought 2 male leopards by giving 2 female leopards to Ranchi Zoo, Jal Vihar in new form
  • -एक्वेरियम का रिपेयर कर उन्हें पूरी तरह से नया लुक दिया गया है-
  • -आकर्षण का केंद्र और जल जीवों के बारे में आम लोगों को जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।
  • -जल जीव विहार प्रात : 9 बजे से संध्या 5.30 बजे तक खुला रहेगा।
  • -एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में रांची चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ भी लाए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट उत्पादन के साथ जल जीव विहार के क्षेत्र में भी बेहतर काम कर रहा है। बोकारो स्टील प्लांट के जू में दो नए मेहमान आए हैं। बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश एवं सेल के भावी चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार (एक्वेरियम) का उद्घाटन किया। साथ ही तेंदुआ का तोहफा भी दिया है।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL के ट्रेनीज ने कौन सा पाप कर दिया, कोई ध्यान नहीं दे रहा, MTT पर सबकुछ न्योछावर

AD DESCRIPTION

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जे दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन) बीएस पोपली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी करुणामय सहित नगर प्रशासन व अन्य विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें:  Sharad Pawar Resign: शरद पवार ने NCP चीफ पद से दिया इस्तीफा, मचा कोहराम, रोने लगे पार्टी नेता, कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर

AD DESCRIPTION

नवीकृत जल जीव विहार में लगभग पचास एक्वेरियम हैं, जिनमें चालीस से अधिक प्रकार के मछली तथा अन्य जल जीव हैं। सभी एक्वेरियम का रिपेयर कर उन्हें पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जो लोगों के लिए न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि जल जीवों के बारे में आम लोगों को जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। जल जीव विहार प्रात : 9 बजे से संध्या 5.30 बजे तक खुला रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें:  Government job In Chhattisgarh: तैयार रखिए डाक्यूमेंट, रिक्त पदों पर भर्ती का आ रहा फॉर्म

एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में रांची की चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ भी लाए गए हैं। इसके बदले रांची चिड़ियाघर को जैविक उद्यान बोकारो से दो मादा तेंदुआ दिए गए हैं।

बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश और अधिशासी निदेशकों ने जैविक उद्यान के इन नए सदस्यों के बारे भी जानकारी ली, साथ ही जैविक उद्यान की अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *