Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

19/02/2025 1 minute read
BSP Rashmi Nayak got first place in national level safety essay competition
  • सेल के सभी प्लांट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, आरआईएनएल, एनआईएनएल, भूषण स्टील, आर्सेलर मित्तल, होसपेट स्टील्स, नगरनार, एमएन दस्तूर एंड कंपनी शामिल थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑटोमेशन एवं डिजिटाइजेशन विभाग में कार्यरत इंजीनियरिंग एसोसिएट रश्मि नायक ने जेसीएसएसआई (जॉइंट कमिटी ऑन सेफ्टी,हेल्थ एंड एनवायरनमेंट इन स्टील इंडस्ट्रीज) द्वारा इस्पात उद्योग हेतु राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले “सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता 2024” में प्रथम स्थान प्राप्त कर भिलाई का नाम रोशन किया है।

रश्मि नायक द्वारा “इस्पात उद्योग के श्रमिकों में खतरे की अभिज्ञता में सुधार के लिए प्रभावी सुरक्षा प्रशिक्षण विधि” विषय पर डेढ़ हजार शब्दों में लिखे गए निबंध को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

विदित हो की इससे पूर्व भी रश्मि नायक ने विभिन्न प्रतियोगिता मे अपनी धाक जमाई है। रश्मि ने विगत वर्ष जेसीएसएसआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई थी। इसके अतिरिक्त बीएसपी के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित संयंत्र स्तरीय ऑनलाइन तात्कालिक निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस क्रम में रश्मि द्वारा लिखित,निर्देशित व अभिनीत “यम का यमलोक” ने बीएसपी के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित सेफ्टी ड्रामा प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रशंसा बटोरी। रश्मि नायक की उल्लेखनीय उपलब्धि कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण और उनके उत्कृष्ट विश्लेषणात्मक और लेखन कौशल को रेखांकित करती है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर इस्पात उद्योग में सुरक्षा संवर्धन हेतु “जॉइंट कमिटी ऑन सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरनमेंट इन स्टील इंडस्ट्री (जेसीएसएसआई)” का गठन वर्ष 1973 में किया गया था। इस द्विपक्षीय समिति में देश के सार्वजनिक क्षेत्र तथा निजी क्षेत्र के 22 इस्पात इकाइयां इसकी सदस्य हैं।

वर्तमान में इसमे सेल के सभी इस्पात संयंत्रों के साथ-साथ टाटा स्टील,जेएसडब्ल्यू,आरआईएनएल-विशाखापट्टनम,एनआईएनएल, भूषण स्टील, आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया, होसपेट स्टील्स, एनएमडीसी स्टील प्लांट-नगरनार तथा एम एन दस्तूर एंड कंपनी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल है।

जेसीएसएसआई द्वारा प्रतिवर्ष इस्पात उद्योग में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके तहत वर्ष 2024 में भी इस्पात उद्योग में कार्यरत कार्मिकों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान
Next: DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.