Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BAKS की आमसभा में बना ये रोडमैप, सेल प्रबंधन-NJCS को चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS की आमसभा में बना ये रोडमैप, सेल प्रबंधन-NJCS को चेतावनी

23/02/2025 1 minute read
This roadmap was made in the general meeting of BAKS warning to management-NJCS

आम सभा में उमड़ी भीड़, यूनियन ने दिखाई ताकत। अध्यक्षीय भाषण से अमर सिंह ने किया। वहीं, महासचिव अभिषेक सिंह ने मंच संचालन किया।

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप ने एकजुटता, आंदोलन, पत्राचार तथा न्यायालय के माध्यम से अपना हक लेने का रास्ता दिखाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी-बीएकेएस की आमसभा में कर्मचारियों को साधने का पूरा मौका भुनाया गया। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को एकजुट करने का रोडमैप तैयार किया गया। कर्मचारियों के जनाक्रोश को प्रबंधन के सामने पेश किया गया। अपील की गई है कि बीएसपी प्रबंधन इस गुस्से को समझे, अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाएगा।

इंजीनियर्स भवन में आयोजित आमसभा में बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े वरिष्ठ कर्मचारियों सहित युवा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षीय भाषण से अमर सिंह ने किया। वहीं, महासचिव अभिषेक सिंह ने मंच संचालन किया। कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने यूनियन के लेखा-जोखा को सभी सदस्यों के समक्ष रखा। वक्ताओ ने अपने संबोधन में वेज रीविजन में प्रबंधन और एनजेसीएस नेताओ पर आरोप लगाए और कहा-धांधली से लड़ने का संकल्प लेते हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन चुनाव में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त किया। बोनस फॉर्मूला में धांधली, बेतुका पदनाम, छुट्टी में असमानता, दो दशक से अटके इंसेंटिव रिवार्ड, वरिष्ठ कर्मचारियों को स्टैगेनेशन इंक्रीमेंट की सुविधा, हाउस पर्क्युजीट पर आयकर छूट, फर्नीचर एडवांस की सुविधा, लैपटॉप एडवांस की सुविधा, लॉंग सर्विस अवार्ड के रूप में स्वर्ण सिक्का आदि मुद्दों को हल कराने पर सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।

अध्यक्ष अमर सिंह ने यूनियन द्वारा वेज रीविजन मुद्दे पर किए गए मुकदमे की प्रगति पर प्रकाश डाला तथा हर हाल में मुकदमा जीतने की इच्छाशक्ति को दर्शाया। महासचिव अभिषेक सिंह ने यूनियन चुनाव में बाकि प्रबंधन परस्त यूनियनों को सबक सिखाने का आह्वान किया।

उपाध्यक्ष उमाकांत कन्हाई ने एक समान छुट्टियों के मुद्दे को उठाया। उप महासचिव नवीन ध्रुव ने पदनाम में संशोधन का वकालत किया, तो कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने इंसेंटिव रिवार्ड के फॉर्मूले में संशोधन हेतु यूनियन द्वारा उठाए गए कदम के बारे मे बताया।

सभा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम ने एकजुटता, आंदोलन, पत्राचार तथा न्यायालय के माध्यम से अपना हक लेने का रास्ता दिखाया। बोकारो बीएकेएस महासचिव दिलीप ने एकजुटता पर जोर दिया।
सभा को जेपी धुरंधर, प्रवीण चापले, निशांत सुर्यवंशी, अनिरुद्ध दास, लोकेश दुबे, सुनील शर्मा, आदि ने संबोधित कर यूनियन की एकजुटता पर बल दिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने तोड़ा सर्वकालिक रिकॉर्ड, हॉट मेटल का 18 हजार टन का आंकड़ा पार
Next: भिलाई स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक के खिलाफ केस पहुंचा न्यायालय, 25 को दोनों पक्ष दाखिल करेंगे स्टेटमेंट आफ क्लेम

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.