Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक के खिलाफ केस पहुंचा न्यायालय, 25 को दोनों पक्ष दाखिल करेंगे स्टेटमेंट आफ क्लेम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक के खिलाफ केस पहुंचा न्यायालय, 25 को दोनों पक्ष दाखिल करेंगे स्टेटमेंट आफ क्लेम

23/02/2025
Case against biometrics in Bhilai Steel Plant reached court hearing on 25th

न्यायालय ने आदेश जारी कर 25 फरवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे दोनों पक्षों को स्टेटमेंट आफ क्लेम फाइल करने को कहा है।

यूनियनों द्वारा न्यायालय में कर्मचारियों की ओर से पक्ष रखा जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में 1 जुलाई 2024 से बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू किया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र की संयुक्त यूनियन ने उप मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय रायपुर के समक्ष बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली के विरुद्ध परिवाद दायर किया था। दलील दी थी कि बिना यूनियन से चर्चा किये इसे लागू किया गया है।

बिना तैयारी के अचानक इसे लागू करना ठीक नहीं है। डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर के समक्ष कॉउंसिलेशन बैठक की सुनवाई में संयुक्त यूनियन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि संयंत्र के भीतर एवं बाहर की सड़क सुरक्षा, संयंत्र में प्रवेश करते समय गेटों की संख्या, संयंत्र के भीतर टॉयलेट, कैंटीन, स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था को ठीक करने के पश्चात ही इसे लागू किया जाना चाहिए।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा बायोमैट्रिक अटेंडेंस के लिए जारी आदेश में स्थाई आदेश की धारा 7ई का उल्लंघन किया गया है।

सेल की एक अन्य यूनिट इस्को बर्नपुर में स्थाई आदेश का पालन करते हुए 15 मिनट तक देरी से आने तक मान्य किया है, जबकि भिलाई इस्पात संयंत्र में मात्र 5 मिनट की रियायत दी है। बर्नपुर के आदेश की प्रति भी डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा अपना पक्ष रखते हुए डीओपीटी का एक आदेश का हवाला दिया एवं इसे लागू करना अपनी मजबूरी बताया।

बैठक में सहमति न बन पाने के कारण फैलियर आफ कॉउंसिलेशन अक्टूबर माह 2024 में हुआ। अब इस मामले को सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट (सीजीआईटी) जबलपुर भेजा गया है, जहां आगे सुनवाई होगी।

न्यायालय ने आदेश जारी कर 25 फरवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे दोनों पक्षों को स्टेटमेंट आफ क्लेम फाइल करने को कहा है। यूनियनों द्वारा न्यायालय में कर्मचारियों की ओर से पक्ष रखा जाएगा।

वर्तमान स्थिति में देखा जाए तो लाइन मैनेजमेंट ने एच आर प्रबंधन द्वारा जारी आदेश की हवा निकाल दी है। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी कर्मठ एवं संयंत्र में उत्पादन के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं बायोमेट्रिक लागू होने के पश्चात कर्मचारियों को कार्य करने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन में जिस प्रकार एच आर प्रबंधन ने आदेश निकालकर स्थाई आदेश का उल्लंघन किया है यूनियन हर स्तर पर विरोध करने हेतु प्रतिबद्ध है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BAKS की आमसभा में बना ये रोडमैप, सेल प्रबंधन-NJCS को चेतावनी
Next: DEFI का महा सम्मेलन बोकारो स्टील प्लांट में, E-0 प्रमोशन पालिसी पर उठी ये मांग, पहुंचे DIC, ED

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.