Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सुकृति लिखी होंगी SAIL की कार्यवाहक चेयरमैन, आदेश आने तक स्टील सेक्रेटरी एनएन सिन्हा देख रहे कामकाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुकृति लिखी होंगी SAIL की कार्यवाहक चेयरमैन, आदेश आने तक स्टील सेक्रेटरी एनएन सिन्हा देख रहे कामकाज

06/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Sukriti-Likhi-will-be-the-acting-chairman-of-SAIL-Steel-Secretary-NN-Sinha-is-looking-after-the-work-till-the-order-comes
  • देरी होने पर स्टील प्लांट के कार्मिकों ने यहां तक आशंका जताई दी है कि लगता है कोई बड़ा गेम होने वाला है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारियों की नजर में इस वक्त कोई भी चेयरमैन नहीं है। बगैर चेयरमैन का ही कामकाज चल रहा है। लेकिन सच्चाई यह नहीं है। आधिकारिक रूप से चेयरमैन का आदेश जारी नहीं हुआ है। इस वजह से सेल (SAIL) का कामकाज इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ही देख रहे हैं। चेयरमैन भी इस्पात सचिव को रिपोर्ट करते हैं। इसलिए स्टील सेक्रेटरी अघोषित रूप से कमान संभाले हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL, NMDC अधिकारियों का लाखों का मामला: DASA, PRP, बकाया पर्क्स, HRA, एरियर, लीज नियमतीकरण और 30% सुपरएनुएशन बेनिफिट पर SEFI-BSP OA ने स्टील सेक्रेटरी को सौंपी फेहरिस्त

सेल के कर्मचारियों की तरफ से हर बार यही सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर चेयरमैन को लेकर आदेश जारी क्यों नहीं हो रहा है? सेल कारपोरेट आफिस, स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया, आफिसर्स एसोसिएशन और सेल इकाइयों के जनसंपर्क विभाग तक इस बारे में अनभिज्ञ हैं। Suchnaji.com ने कार्मिकों के सवालों का जवाब जानने के लिए इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के कार्यालय तक संपर्क सधवाया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारी-अधिकारी दें ध्यान, वरना लाखों का नुकसान, CPRS पर दीजिए Tax Regime का Declaration

जानकारी दी गई कि एडिशनल सेक्रेटरी सुकृति लिखी ही सेल का अतिरिक्त कामकाज संभालेंगी। इसका आदेश जारी होने वाला है। तकनीकी कारणों से आदेश जारी नहीं हो सका था। इस वजह से सेक्रेटरी ही फिलहाल, कामकाज देख रहे हैं। किसी दिन भी सुकृति लिखी को कार्यवाहक चेयरमैन की भूमिका में देखा जा सकता है। मंत्रालय की ओर से इस बाबत आदेश जारी होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें:   छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी: 366 पदों पर 8 मई से ऑनलाइन आवेदन, पूरी जानकारी लें vyapam.cgstate.gov.in पर

इधर, 30 अप्रैल को सेल चेयरमैन सोमा मंडल रिटायर हो चुकी हैं। इनके स्थान पर किसी को कार्यवाहक भूमिका का आधिकारिक बयान जारी न होन पर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। बोकारो देरी होने पर स्टील प्लांट के कार्मिकों ने यहां तक आशंका जताई दी है कि लगता है कोई बड़ा गेम होने वाला है। तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए मंत्रालय से संपर्क किया गया तो वहां से सच्चाई सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें:   तबीयत से विरोध करके देखिए जनाब, SAIL में लड्‌डू नहीं, मिलती है दीवार घड़ी

फिलहाल, आपको भी सुकृति लिखी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिखित आदेश का इंतजार करना होगा। अगर, सुकृति लिखी को कमान नहीं सौंपी गई तो सेक्रेटरी या किसी और का नाम सामने आएगा। बता दें कि सेल चेयरमैन के रूप में बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश का चयन हो चुका है। कैबिनेट मंजूरी मिलने के बाद ही वह चार्ज संभालेंगे। इस बीच आइएएस ही कामकाज संभाल रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मां महामाया Airport अंबिकापुर का Runway तैयार, CM भूपेश बघेल ने किया निरीक्षण, रायपुर, बिलासपुर, बनारस, दिल्ली की होगी हवाई सेवा शुरू
Next: Rourkela Steel Plant में तेज रफ्तार गाड़ियों पर नकेल कसेगा रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम, अब नहीं बचेंगे कर्मचारी-अधिकारी

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.