Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: 7 अधिकारी और 47 कर्मचारी एक साथ रिटायर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: 7 अधिकारी और 47 कर्मचारी एक साथ रिटायर

28/02/2025
Bokaro Steel Plant 7 officers and 47 employees retire together

मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई।

निदेशक प्रभारी, महापात्रा ने आइबन बंकिरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उपस्थित सभी ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से फरवरी 2025 माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी उपस्थित रहे। समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी और प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया।

अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। फरवरी 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 07 अधिशासी एवं 47 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। समारोह में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की और उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी के द्वारा किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक (संगणक एवं सूचना प्रौद्योगिकी) आइबन बंकिरा के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में कार्यकारी निदेशक प्रभारी सी. आर. महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी. आर. मिश्रा कार्यकारी सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

निदेशक प्रभारी, महापात्रा ने आइबन बंकिरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उपस्थित सभी ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO Big News: सीबीटी बोर्ड बैठक में ईपीएफ पर 8.25% ब्याज दर की सिफारिश, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये दावा
Next: भिलाई स्टील प्लांट: 66 कर्मचारी-अधिकारी प्लांट-खदान से रिटायर

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.