Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम

09/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Officer-Suicide-Case-Bet-on-life-heavy-tension-among-SAIL-BSP-officers-decreasing-manpower-increasing-meeting-time
  • बीएसपी अफसर ने सुसाइड नोट में लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्याधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के 58 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा ने सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा, वह प्रबंधन पर सीधा सवाल उठा रहा है। जिंदगी को दांव पर लगाते हुए मौत को चुनने वाले बीएसपी अफसर ने सुसाइड नोट में लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्याधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”। महज एक लाइन में जिंदगी का आखिरी शब्द लिखकर दुनिया से विदा हो गए।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

अत्याधिक कार्य के दबाव की बात को सुनकर हर कोई हैरान है। अधिकारी या कर्मचारी सबकी जुबां पर है कि मौत का रास्ता गलत चुना गया है। जिंदगी से लड़ने के बजाय मौत को चुनना सही फैसला नहीं है।

बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के सिविल डिपार्टमेंट के रोड सेक्शन में बतौर असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा कार्य कर रहे थे। साल 2018 में कर्मचारी से अधिकारी बने। पांच साल भी अधिकारी का मजा नहीं ले सके। नवंबर 2025 में रिटायरमेंट था। भविष्य में काम का अधिक दबाव की बात बोलकर सेलूद स्थित आवास पर फंदे पर झूल गए।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP Officer Suicide: 42 टन लोहा चोरी, FIR, साजिश और आत्महत्या तक, पुलिस जांच में कई एंगल

सुसाइड नोट पर लिखी बात की सच्चाई जानने के लिए Suchnaji.com ने नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। विभागीय अधिकारियों ने इस बात को स्वीकारा कि कार्य का दबाव अधिक है। दिन में 11 बजे तक मीटिंग का दौर चलता है। रिपोर्ट देने और लेने में ही पूरा जोर होता है। इसके बाद 1 बजे से लंच टाइम। वहीं, विभाग में अधिकारी लगातार रिटायर हो रहे हैं। इसी महीने 3 अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। नई भर्ती का औसत नाममात्र है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन अंशदान पर बढ़ा विवाद, 1.16 % को लेकर सीटू के तपन सेन ने श्रम मंत्री को लिखी चिट्‌ठी, कार्मिकों को नुकसान से बचाने की कवायद

नगर सेवाएं विभाग से 3 अधिकारी इस माह में रिटायर हो रहे हैं। प्रदीप मिश्र-एजीएम सिविल, बीके दास-एजीएम रोड सेक्शन, आरके राजू-एजुकेशन से रिटायर हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले सिविल में करीब 35 से 40 अधिकारी हुआ करते थे। वर्तमान में यह आंकड़ा 8 के आसपास ही रह गया है। जिसमें एक ने आत्महत्या कर ली है। सात बचे। 7 में से 3 रिटायर होने वाले हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Officer Suicide: 42 टन लोहा चोरी, FIR, साजिश और आत्महत्या तक, पुलिस जांच में कई एंगल
Next: BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम

Related Stories

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.