Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के वर्तमान स्वरूप को ठहराया जायज, अब दिल्ली उच्च न्यायालय में होगा फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के वर्तमान स्वरूप को ठहराया जायज, अब दिल्ली उच्च न्यायालय में होगा फैसला

17/03/2025 (Last updated: 17/03/2025) 1 minute read
SAIL management justified the present form of NJCS, now the decision will be taken in Delhi High Court

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने कहा-इस्पात मंत्रालय ने कारवाई करने के बदले सेल मैनेजमेंट से जवाब दिलवाकर कोरम पूरा किया।

  • कारवाई करने या जवाब देने के अंतिम तिथि के एक सप्ताह के बाद दिया जवाब।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एनजेसीएस (NJCS) में सुधार के मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा इस्पात मंत्रालय को दिए गए 90 दिन के समय के बाद सेल प्रबंधन ने इस्पात मंत्रालय को अपना जवाब सौंपा है। जिसको इस्पात मंत्रालय ने यूनियन के पुराने ई मेल पर 12 मार्च को भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

अपने जवाब में सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के वर्तमान क्रियाकलाप तथा ठाँचे को जायज ठहराया है तथा 1970 के दशक में गठित एनजेसीएस के नियमों के तहत ही निर्णय लेने का हवाला दिया है। जबकि यूनियन ने अपने पत्र में एनजेसीएस में यूनियन प्रतिनिधियों के मनोयन तथा कई समझौते पर सबूत के साथ सवाल उठाया था। वर्तमान श्रम कानूनों के हिसाब से एनजेसीएस के पुर्नगठन का माँग किया था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

यूनियन द्वारा उठाए गए तथ्य

1 . एनजेसीएस में सेल के प्रत्येक प्रमुख यूनिट से रिकॉगनाईज्ड ट्रेड यूनियन का प्रावधान किया गया है तो 5 ट्रेड यूनियनों को 3-3 , कुल 15 मनोयन का सीट क्यों?

2 . सेल स्तर पर बगैर मेंबरशीप वेरिफिकेशन हुए पाँचो ट्रेड यूनियनों इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस तथा बीएमएस को 3-3 मनोयन का सीट किस कानून के तहत प्रदान किया जा रहा है?

3 . निर्वाचित रिकॉगनाईज्ड ट्रेड यूनियन नेताओं की शक्तियों को, मनोनित यूनियन नेताओं से कम कैसे रखा गया?

4 . सिर्फ 5 यूनियन के ही बाहरी, उम्रदराज तथा गैर निर्वाचित यूनियन नेताओं का मनोयन किस कानुन के तहत किया जा रहा है?

5 . एनजेसीएस का गठन बगैर कानूनी प्रावधान के किस कानुन के तहत हुआ है ?

6 . एनजेसीएस में हुए अभी तक सभी समझौते का कानूनी आधार क्या है?

7 . एनजेसीएस को ट्राई पार्टी से बाई पार्टी कमेटी किस सरकारी एजेंसी या मंत्रालय की मंजुरी से बनाया गया ?

8 . पाँचों यूनियनों के सभी वरिष्ठ नेता एक दशक से मनोनित कैसे हो रहे है?

9 . एनजेसीएस की मीटिंग सेल प्रबंधन की मनमर्जी पर क्यो बुलाई जाती है ?

10 . एनजेसीएस मीटिंग का वार्षिक कैलेण्डर, एजेंडा आदि क्यो जारी नही किया जाता है ?

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं

कोई भी संगठन की लोकप्रियता उसके सदस्यों की कार्यप्रणाली पर निर्भर करती है। कर्मचारियों के एनजेसीएस तथा अधिकारियों के सेफी संगठन उसका उदाहरण है। जहाँ सेफी के सभी पदाधिकारी निर्वाचित है तो एनजेसीएस में 95 वर्ष , 90 वर्ष , 80 वर्ष तथा 72 वर्ष के वर्षो से मनोनित नेताओं की भरमार है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

एक तरफ सेफी, अधिकारियों के सभी मुद्दो को हल करवा चुकी है तो दूसरी तरफ एनजेसीएस में कर्मचारियों के इतने मुद्दे अटके हुए है कि मुद्दों का संविधान (40 से अधिक अटके मुद्दे) तैयार हो चुका है। हमारी यूनियन पुनः दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण में जा रही है।
हरिओम, अध्यक्ष , बीएकेएस बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के स्कूल में पढ़े लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह 45 साल बाद लौटे स्कूल, यादें ताज़ा, चीन-पाकिस्तान का ये किस्सा
Next: 14 दिन और बचा अपना संपत्तिकर करें जमा, 18प्रतिशत ब्याज व अधिभार से बचें

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.