Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों की मांगों को मान ले प्रबंधन, ट्रांसफर संग खाते में आएगा लाखों दनादन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों की मांगों को मान ले प्रबंधन, ट्रांसफर संग खाते में आएगा लाखों दनादन

11/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
If-the-management-accepts-the-demands-of-the-SAIL-employees-millions-will-come-into-the-account
  • यूनियन की तरफ से मांग की गई है कि महारत्न पीएसयू पावरग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड की तर्ज पर रात्री पाली भत्ता 610 रुपया प्रति रात्री पाली हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्माचारी संघ ने सेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा है। फिटमेंट बेनिफिट (MGB ) को दूसरे प्रमुख महारत्न कंपनियों की तर्ज पर 15% देने की मांग की गई है। साथ ही पर्क्स प्रतिशत को 35% करने की वकालत की गई। 39 माह का फिटमेंट एरियर और 58 माह का पर्क्स एरियर के भुगतान की मांग की है।

यूनियन पदाधिकारी आईआर विभाग ज्ञापन सौंपने पहुंचे तो वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। बीएसपी हादसे में मृत मजदूर के केस में सभी अधिकारी कार्यालय से बाहर थे। इसलिए यूनियन ने मांग पत्र कार्यालय में मौजूद कार्मिक को रिसीव करा दिया है।

यूनियन की तरफ से मांग की गई है कि महारत्न पीएसयू पावरग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड की तर्ज पर रात्री पाली भत्ता 610 रुपया प्रति रात्री पाली हो। साथ ही “ए” तथा “बी” शिफ्ट हेतु भी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रॉलियम कंपनियो के तर्ज पर “शिफ्ट रोटेटिंग अलाउंस” 300 रुपया प्रति पाली हो। वेतन समझौता विलम्ब के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु दो विशेष इंक्रिमेंट दिया जाए।

इंसेंटिव रिवार्ड को उत्पादन क्षमता तथा हासिल किए गए वास्तविक उत्पादन के आधार पर प्रति टन हिसाब से राशि तय किया जाए, ताकि कर्मचारी खुद लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित हो।
अधिकारी वर्ग को प्रत्येक तीन साल पर stagnation increment के तहत एक extra increment दिया जाता हैं, उसी प्रकार कर्मचारियों को भी प्रत्येक तीन वर्ष पर stagnation increment के तहत एक अतिरिक्त इन्क्रीमेंट दिया जाए तथा S11 ग्रेड मे या उससे आगे चार साल समय बीता चुके कर्मियो को प्रत्येक चार साल पर एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाए।

जानिए बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगे

-इस्पात मंत्रालय के आदेश NO.8(37) /2016-SAIL-PC 1 May 2017 को अविलंब लागू करते हुए सभी कर्मचारियों के लिए अन्य महारत्न कंपनियों के समकक्ष पदनाम लागू किया जाए।
-फेस्टिवल एडवांस की राशि को एक महीने के डीए बेसिक के बराबर किया जाए।
-कर्मियों के बच्चों को मिलने वाले स्कॉलरशिप को रिवाइज्ड किया जाए जो शिक्षा मे कुल खर्च का 100% तक हो।
-लैपटॉप एडवांस 50000 रुपया, फर्नीचर एडवांस 75000 रुपया को शुरू किया जाए।
-बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु दस लाख रुपया तक शिक्षा ऋण का प्रावधान हो।
-ट्रेनीज कर्मचारियों को मैनेजमेंट ट्रेनीज के तर्ज पर प्रशिक्षण अवधी मे डीए बेसिक का भुगतान हो।
-पर्क्स एरियर का पूर्ण भुगतान के बाद ही एलटीसी/एलएलटीसी राशि की कटौती हो।
-सेल की सभी यूनिट में एक समान 15 CL, 30 EL, 7 RH किया जाए।
-अधिकारी वर्ग को HA PERKS (HRR) पर दिए INCOME TAX में कंपनी द्वारा 50 प्रतिशत का भुगतान किया जा रहा है। वही व्यवस्था कर्माचारियों के लिए भी लागू किया जाए।

  • कैफेटेरिया पर्क्स के अंतर्गत इंटरनेट/कम्युनिकेशन अलाउंस के अंतर्गत जो मोबाइल बिल अपलोड करना है, उसे स्पष्ट किया जाए।
    -संयंत्र के भीतर कर्मचारियों को विभागीय कार्य हेतु आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध कराया जाए।
    -दोषी ठहराए गए भिलाई तथा बोकारो के कर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को हटाकर पुनः उनको पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए।
    -2014 से बंद डेली रिवार्ड(DR) स्कीम की शुरुआत की जाए।
  • S10 ग्रेड को चार साल में प्रमोशन देकर S11 ग्रेड बनाया जाए।
    -वीआईएसएल भद्रावती की तरह S1 से S5 ग्रेड मे प्रत्येक तीन साल मे प्रमोशन दिया जाए।
  • RINL की तरह सुपरवाइजरी कैडर लागू की जाए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: 5 में से 4 ठेकेदार काम छोड़कर भागे, हर तरफ पसरा कचरा, ट्रैक्टर प्रथा होगी बंद, ई-रिक्शा से उठेगा Garbage
Next: Durgapur Steel Plant का अस्पताल ही बीमार, कराह रही व्यवस्था…

Related Stories

32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting 2026 Live Management rejects demand for a 40,500 bonus Director Personnel is in discussions with CMD Dr Ashok Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.