Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरा BSP संयुक्त यूनियन, चेयरमैन से ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरा BSP संयुक्त यूनियन, चेयरमैन से ये मांग

09/04/2025 (Last updated: 09/04/2025) 1 minute read
SAIL NEWS Employees angry over 39 months arrears joint union takes to the streets (1)

सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश को संबोधित मांग पत्र आइआर विभाग को सौंप कर जल्द एनजेसीएस मीटिंग बुलाने की मांग की गई।

संयुक्त ट्रेड यूनियन नेता हाथों में झंडा लिए बोरिया गेट पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक प्रदर्शन करते रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर समेत कई लंबित मांगों को लेकर संयुक्त यूनियन ने विरोध-प्रदर्शन किया। भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट पर प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई। कर्मचारियों का समर्थन लिया गया। ड्यूटी जा रहे कर्मचारी अपना समर्थन देते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन, फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाने, 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर देने की मांग की जा रही है। सेल कर्मचारियों (SAIL Employee) के 39 महीने के एरियर सहित वेज रिवीजन के अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन नेता हाथों में झंडा लिए बोरिया गेट पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक प्रदर्शन करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के संयुक्त यूनियन इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने सेल प्रबंधन को संबोधित मांग पत्र बीएसपी आइआर विभाग के सीनियर मैनेजर रोहित हरित को सौंपा।

अभी तक वेज रिवीजन के लिए एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सेल चेयरमैन के नाम से ज्ञापन सौंप कर जल्द एनजेसीएस मीटिंग बुलाने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने उत्पादन में उड़ाया गर्दा, पढ़िए कहां बना नया रिकॉर्ड

भिलाई स्टील प्लांट से उठी कर्मचारियों की ये मांग

1. 39 महीने के एरियर्स का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
2. हाउस रेंट एलाउन्स, एच.ए.पर्क्स सहित वेज रिवीजन के मद्दों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
3. इन्सेंटिव स्कीम का जल्द से जल्द से रिवीजन किया जाए।
4. फेस्टिवल एडवांस की राशि में बढ़ोतरी कर 50 हजार रुपए किया जाए।
5. भिलाई में 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर के लिए लाईसेंस स्कीम शुरू की जाए।
6. ठेका श्रमिकों का भी जल्द से जल्द वेज रिवीजन किया जाए।
7. जल्द से जल्द एन.जे.सी.एस. की मीटिंग बुलाकर 39 महीने के ऐरियर्स सहित कर्मचारियों के उपरोक्त मांगों को जल्द पूरा कराएं, ताकि कर्मचारियों का मनोबल उंचा रहे।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के 8 करोड़ सब्सक्राइबर, 78 लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, CBT की मंजूरी पर अमल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market: मझगांव डॉक 3 रुपए प्रति शेयर का देगा लाभांश, शेयर बाजार की खास खबर
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ, EPS 95 पेंशन और मोदी सरकार, आगे क्या?

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.