Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारियों के लिए Good News: 220 बिस्तर वाले अस्पताल की सेवा शुरू, पढ़िए डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारियों के लिए Good News: 220 बिस्तर वाले अस्पताल की सेवा शुरू, पढ़िए डिटेल

18/04/2025 1 minute read
Good news for employees: 220-bed ESIC hospital service started, read details

केंद्रीय मंत्री ने ईएसआई लाभार्थियों को नकद लाभ प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र प्रदान किया, साथ ही निर्माण श्रमिकों को सम्मानित किया।

  • डॉ. मनसुख मांडविया ने रांची में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया
  • ईएसआईसी का यह अस्पताल केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक मंदिर है – मनसुख मांडविया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 220 बिस्तर वाले अस्पताल का उद्घाटन हो गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया।

यह अत्याधुनिक अस्पताल झारखंड राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ प्रदीप वर्मा, सांसद (राज्यसभा); राजेश कच्छप, विधायक, खिजरी, रांची और ईएसआईसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मांडविया ने ईएसआई के लाभार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें नकद लाभ प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र प्रदान किए, और इस अस्पताल के निर्माण में शामिल श्रमिकों को भी सम्मानित किया।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री डॉ मांडविया ने कहा कि आज का दिन रांची के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में इस अस्पताल से 5 लाख से अधिक श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि यह अस्पताल केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि यह हमारे श्रमिकों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। कोविड महामारी के बाद किए गए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही, 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

अपने संबोधन का समापन करते हुए उन्होंने कहा, “यह अस्पताल केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक मंदिर है। यहां कार्यरत सभी चिकित्सक और कर्मचारी पुजारी के समान हैं, और जो भी मरीज यहां आते हैं, वे हमारे लिए भगवान के समान हैं। हम उनकी पूरी सेवा श्रद्धा और समर्पण के साथ करेंगे।”

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अस्पताल के उद्घाटन पर सभी को शुभकामनाएं दी और गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करने की सलाह की। कहा कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज यहां खुले ताकि क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में और सुविधा और बेहतरी आए। मैं कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नेतृत्व करने के लिए मनसुख मांडविया जी की झारखंड की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जून 2018 में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी। निर्माण 31 मई 2018 को शुरू हुआ और अब पूरा हो चुका है। अब इस अस्पताल को 220 बिस्तरों वाले अस्पताल में बदल दिया गया है।

गौरतलब है कि, ईएसआई कॉर्पोरेशन ने अक्टूबर 2024 में 50 एमबीबीएस सीटों वाले एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भी मंजूरी दी, जिसका संचालन भी निकट भविष्य में शुरू होने वाला है।

अस्पताल में सामान्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग (आंख) और दंत चिकित्सा जैसे आवश्यक विभागों के साथ-साथ विभिन्न सहायक सेवाएं भी उपलब्ध हैं। यह बाह्य रोगी (ओपीडी) और आंतरिक रोगी (आईपीडी) दोनों तरह की स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करता है।

इस प्रकार ईएसआई लाभार्थियों की चिकित्सा जरूरतें प्रभावी ढंग से पूरी की जाती हैं। उन्नत अस्पताल अब स्पेशलिटी और सुपर-स्पेशलिटी उपचार भी प्रदान करेगा, जिससे रांची और पड़ोसी जिलों के निवासियों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में काफी सुधार होगा।

इस आधुनिकीकृत अस्पताल से 5 लाख से अधिक बीमित व्यक्तियों (आईपी) और उनके आश्रितों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अस्पताल परिसर में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार अतिरिक्त मंजिलें हैं, जो 7.9 एकड़ के परिसर में फैली हुई हैं। नई इमारत का निर्माण 99.06 करोड़ की लागत से किया गया है और यह 17559 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है।

इस 4 मंजिला अस्पताल में 03 आधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) हैं, एक अतिरिक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का और प्रावधान है। इसमें 34 वार्ड और 6 आइसोलेशन वार्ड, 40 ओपीडी कमरे और सभी डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त जगह मुहैया कराया गया है। गौरतलब है कि नामकुम, रांची में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना मूल रूप से 1987 में हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बीमित श्रमिकों और उनके परिवारों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। चार दशकों से अधिक समय से, इस अस्पताल ने रांची और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RSP News: राउरकेला स्टील प्लांट की वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू और वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़
Next: इंडिया स्टील 2025: पीएम मोदी, इस्पात मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और 3 राज्यों के सीएम करेंगे महामंथन, ये है एजेंडा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.