Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RSP News: राउरकेला स्टील प्लांट की वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू और वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP News: राउरकेला स्टील प्लांट की वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू और वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़

18/04/2025 1 minute read
RSP News: Rourkela Steel Plant to have strong hold in domestic and global market in FY 2024-25

रणनीतिक विकासों के साथ घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में उच्च श्रेणी के स्टील उत्पादों के पसंदीदा आपूर्तिकर्ता के रूप में खुद को स्थापित किए है।

  • ये पहल नवाचार, उत्पाद विविधीकरण और बढ़ी हुई ग्राहक संतुष्टि के लिए आर.एस.पी. की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और विशेष ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से कई नई पहल और सफल उत्पाद विकास शुरू करके महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

उत्पाद विविधीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, आर.एस.पी. ने उच्च-तन्य एल.पी.जी.-ग्रेड हॉट रोल्ड (एच.आर.) क्वा यल का थोक उत्पादन शुरू करके भारतीय घरेलू सिलेंडर सेगमेंट में सफलतापूर्वक प्रवेश किया है। यह प्लांट के हल्के घरेलू सिलेंडर बाजार में प्रवेश को चिह्नित करता है और बढ़ते एल.पी.जी. सेगमेंट में व्यवसाय के लिए नए रास्ते खोलता है।

एक और उल्लेखनीय उपलब्धि गैर-आर.एच.ओ.बी. मार्ग के माध्यम से ए.पी.आई. एक्स.60 एम. पी.एस.एल.-2 ग्रेड एच.आर. क्वा यल का सफल उत्पादन और आपूर्ति रही है – जो आर.एस.पी. के लिए पहली बार है। यह उपलब्धि न केवल प्लांट की तकनीकी क्षमता को बढ़ाती है बल्कि तेल और गैस क्षेत्र की सख्त आवश्यकताओं को पूरा करने की इसकी क्षमता को भी प्रदर्शित करती है।

अपनी उच्च-स्तरीय उत्पाद श्रृंखला का और विस्तार करते हुए, आर.एस.पी. ने सेलकोर एच.आर क्वातयल को 1830 मिमी तक की व्यापक चौड़ाई में सफलतापूर्वक रोल किया है, जिससे महत्वपूर्ण संरचनात्मक और अवसंरचना अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त मौसम-प्रतिरोधी स्टील की पेशकश के अपने पोर्टफोलियो में इज़ाफा हुआ है।

उच्च-विशिष्टता पाइपलाइन ग्रेड का उत्पादन करने की अपनी क्षमता को सुदृढ़ करते हुए, संयंत्र ने प्रक्रिया लचीलापन और गुणवत्ता आश्वासन का प्रदर्शन करते हुए एस.एम.एस.-2 (गैर-आर.एच.ओ.बी.) – एच.एस.एम.-2 मार्ग के माध्यम से ए.पी.आई. 5एल. एक्स .60एम. पी.एस.एल.-2 ग्रेड एच.आर. क्वा यल का भी उत्पादन किया है।

एक महत्वपूर्ण आपूर्ति सफलता में, आर.एस.पी. ने 8/10/12 x 2000 मिमी आकार में अल्ट्रा-लो सिलिकॉन कॉन्टेंट 0.06 परसेंट से कम (Si < 0.06%) के साथ 600 मीट्रिक टन ए.एस.टी.एम. ए.572 ग्रेड 65 एच.आर. क्वा यल का उत्पादन और प्रेषण मेसर्स स्किपर इंटरनेशनल को किया है, जो इसकी सटीक रोलिंग और अनुकूलित उत्पादन क्षमताओं को रेखांकित करता है।

संयंत्र ने एस.एम.एस.-2 (आर.एच.ओ.बी.) – एन.पी.एम. मार्ग के माध्यम से ‘ए.एस.एम.ई. एस.ए. 387 जी.आर. 11 सी.एल.2’ सामान्यीकृत और टेम्पर्ड प्लेटों का सफल परीक्षण और आपूर्ति भी हासिल की, जो दबाव पोत और बॉयलर अनुप्रयोगों के लिए उच्च ग्रेड मिश्र धातु प्लेट उत्पादन में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करता है।

महत्वपूर्ण मोटाई वाले खंड में, आर.एस.पी. ने 2.5 मिमी x 1440 मिमी पर ई.250 बी.आर. ग्रेड और 2.0 x 1250/1150/1160 मिमी और 2.5 x 1440 मिमी आकार में ई.350 बी.आर. ग्रेड में एच.आर. क्वाईयल की सफल रोलिंग की, जिससे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्रों के लिए इसकी आपूर्ति क्षमता और मजबूत हुई।

ये पहल नवाचार, उत्पाद विविधीकरण और बढ़ी हुई ग्राहक संतुष्टि के लिए आर.एस.पी. की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। इन रणनीतिक विकासों के साथ, आर.एस.पी. घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में उच्च श्रेणी के स्टील उत्पादों के पसंदीदा आपूर्तिकर्ता के रूप में खुद को स्थापित करना जारी रखता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स पहुंचे कवर्धा, कारखाने में शक्कर उत्पादन, Marketing, Processing और Management की सीखी बारीकी
Next: कर्मचारियों के लिए Good News: 220 बिस्तर वाले अस्पताल की सेवा शुरू, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.