Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रम संहिता: SAIL कर्मचारियों का टल सकता है अगला वेतन समझौता, यहां शून्य होगा स्टैंडिंग आर्डर, हड़ताल तय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

श्रम संहिता: SAIL कर्मचारियों का टल सकता है अगला वेतन समझौता, यहां शून्य होगा स्टैंडिंग आर्डर, हड़ताल तय

06/05/2025 1 minute read
Strike on Labor Code: SAIL employees' next wage agreement may be postponed, standing order will be nullified here

अखिल भारतीय कन्वेंशन के निर्णय पर भिलाई में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने निदेशक प्रभारी को संबोधित हड़ताल नोटिस जीएम आइआर को सौंपा।

  • नए श्रम संहिताओं के अनुसार 300 से कम कर्मियों वाले फैक्ट्री पर श्रम कानून लागू नहीं होगा।
  • भिलाई इस्पात संयंत्र लगभग 40 फैक्ट्रियां हैं।
  • अधिकांश विभाग ऐसे हैं जहां 300 से कम स्थाई कर्मी कार्यरत हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के अगले वेतन समझौते को लेकर बड़ी आशंका जाहिर कर दी गई है। वेतन समझौता अटकने का दावा कर दिया गया है। इस तरह आधे-अधूरे पिछले वेतन समझौते की मार झेल रहे कर्मचारियों के लिए आगे और मुसीबत इंतजार कर रही है।

सेल के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की संयुक्त यूनियन के सदस्य सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी का कहना है कि केंद्र में सत्तासीन होने के बाद से ही मौजूदा केंद्र सरकार कामगार वर्ग पर हमलावर है। 2017 में अफॉर्डेबिलिटी क्लाज लागू करके कर्मियों के वेतन समझौता पर चोट किया है, जिसके कारण सेल प्रबंधन द्वारा कर्मियों का 39 महीने का एरियर्स रोक दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता

असीमित ग्रेच्युटी को एक तरफ सिलिंग कर दिया गया है। वेतन समझौते की अवधि 5 साल से बढ़ा कर 10 साल कर दिया गया है। ऐसे में इन नए श्रम संहिताओं के लागू होने से 2027 में होने वाले वेतन समझौता पर भी विपरीत असर पड़ेगा। इसीलिए इन श्रम संहिताओं को रोकने के लिए सभी कामगारों को अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: 43वें बैच के SOT परिवार संग जब मिल-बैठे और फिर….

18 मार्च को दिल्ली में आयोजित हुए अखिल भारतीय कन्वेंशन में लिए गए निर्णय के तहत भिलाई में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने निदेशक प्रभारी को औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से 20 मई 2025 के लिए एक दिन का हड़ताल का नोटिस दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Labor Day 2025: नौकरी 8 घंटे केवल श्रम कानून की किताबों में, हकीकत में मजदूर कोल्हू का बैल

संयुक्त यूनियन ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार कामगार वर्ग पर हमला कर रही है। 29 श्रम कानून को खत्म करके चार श्रम संहिताओं को बनाया गया है। इसके लागू होने से कर्मी धीरे-धीरे गुलामी की तरफ चल जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: 15वीं किश्त में 648 करोड़ जारी, महिलाओं के खिले चेहरे

अपने आप खत्म हो जाएगा स्टैंडिंग आर्डर

नए श्रम संहिताओं के अनुसार 300 से कम कर्मियों वाले फैक्ट्री पर श्रम कानून लागू नहीं होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र लगभग 40 फैक्ट्रियां हैं। इनमें से अधिकांश विभाग ऐसे हैं जहां 300 से कम स्थाई कर्मी कार्यरत हैं। ऐसे में उन विभागों में कार्यरत कर्मियों पर श्रम कानून एवं स्थाई आदेश लागू ही नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, सीएम साय करेंगे 3 को भूमिपूजन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक को बड़ा झटका, केंद्रीय कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष विहीन, HMS में जश्न
Next: एक दिन के अनाधिकृत गैर हाजिर पर आठ दिन का वेतन काट सकता है प्रबंधन

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.