Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

24/05/2025 1 minute read
SAIL Shabash Scheme: 38 employees of Bokaro Steel Plant received prizes in large numbers

बोकारो क्लब में “सेल शाबाश योजना” के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में कैटेगरी-II में चयनित कर्मचारियों का सम्मान।

  • सम्मान समारोह न केवल कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय रहा, बल्कि उनके परिजनों के लिए भी एक हर्ष का क्षण बना।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की योजना “सेल शाबाश योजना” सबसे पहले राउरकेला स्टील प्लांट में शुरू हुई थी। भिलाई स्टील प्लांट के बाद अब बोकारो स्टील प्लांट इसे अपना लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%

बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विभाग द्वारा बोकारो क्लब में “सेल शाबाश योजना” के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में कैटेगरी-II में चयनित कर्मचारियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े

इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगनी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, तथा प्रभारी-बोकारो जनरल हॉस्पिटल डॉ. बी. बी. करुणामय सहित मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में सम्मिलित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो टाउनशिप सेक्टर 2ए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, कार्मिकों की बढ़ी मुसीबत, हड़कंप

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एके शरण ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए “सेल शाबाश योजना” की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों में 2 तरह का गुस्सा, पढ़ें

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बीके तिवारी ने कहा कि “सेल शाबाश योजना” सेल की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य उन कर्मचारियों को पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करना है जो अपने कार्य में उत्कृष्टता, निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: इसी साल से नए विधानसभा में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, डेडलाइन तय

यह सम्मान उनके प्रयासों, संस्था के लक्ष्यों में उनके योगदान और अनुकरणीय कार्य संस्कृति को रेखांकित करता है। उन्होंने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: 49 साल में पहली बार पटरी से उतरा बीएसपी का समर कैंप, 1 माह के बजाय अब 20 दिन का, उद्घाटन समारोह तक नहीं

इस अवसर पर कुल 38 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं एक समूह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह न केवल कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय रहा, बल्कि उनके परिजनों के लिए भी एक हर्ष का क्षण बना, जिन्होंने अपने प्रियजनों की उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से साझा किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री प्रगति कुमारी एवं सुश्री सिबिल सिंह ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Big News: एक मुश्त संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट, वरना 18% सरचार्ज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा
Next: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

Related Stories

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.