भिलाई नगर निगम: अधिकारियों की छुट्टी से नहीं रुकेगा जनता का कोई काम, लिंक आफिसर नियुक्त

Bhilai Nagar Nigam: No work of the public will stop due to the leave of the officers, link officer appointed
  • भिलाई नगर निगम में कामकाज को सुचारू रूप से जारी रखने पर फोकस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam) से बड़ी खबर है। अब कोई भी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर जाएंगे तो विभाग में कामकाज प्रभावित नहीं होगा। निगम ने जनता की सुविधा के लिए लिंक आफिसर की तैनाती कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक के ब्रांच मैनेजर ने सब्सिडी राशि जारी करने मांगा 15 हजार घूस, CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

निगम के अधिकारी-कर्मचारी के अवकाश पर जाने के बाद निगम कार्य निरंतर रूप से चलता रहे, इसलिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अधिकारियों के लिंक ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अब अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर जाने से निगम का कार्य प्रभावित नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार