- मुख्य महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) के अवसर पर सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट, भिलाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें एसआरयू भिलाई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में, मुख्य महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सतत प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, “प्लास्टिक प्रदूषण आज एक वैश्विक संकट बन चुका है। हमें अपनी दिनचर्या में प्लास्टिक के विकल्प अपनाकर इस समस्या से निपटने में योगदान देना होगा।”
ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘प्लास्टिक प्रदूषण’ विषय पर आयोजित नारा एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री अरुण तानाजी बारकुल (सहायक प्रबंधक, सुरक्षा एवं पर्यावरण) ने किया।
इस अवसर पर, शुभम मिश्रा (प्रबंधक, एमआरएस एवं सिविल) द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण एवं इसके समाधान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) दी गई, जिससे सभी उपस्थित जनों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
ये खबर भी पढ़ें: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्लास्टिक मुक्त भविष्य बनाने का संकल्प लिया।
ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया















