Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: स्पोर्ट्स समर कैंप शुरू, 3 जून तक 478 बच्चे सीखेंगे हुनर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: स्पोर्ट्स समर कैंप शुरू, 3 जून तक 478 बच्चे सीखेंगे हुनर

17/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Sports-summer-camp-begins-478-children-will-learn-skills-till-June-3

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोकारो स्टील प्लांट का स्पोर्ट्स समर कैंप शुरू हो गया है। क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर- 2023 का शुभारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन एमकेएम स्टेडियम में अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) एनए सैफी, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) एके अविनाश, वरीय प्रबंधक (क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं) एस रजक समेत अन्य वरीय अधिकारी विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित थे।

उद्घाटन के पश्चात रजक ने बच्चों तथा अभिभावकों को 3 जून तक चलने वाली इस शिविर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लगभग 478 बच्चों ने अपना पंजीयन कराया है।

बच्चों को 12 अलग-अलग खेलों के प्रशिक्षकों द्वारा शिविर के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाल, क्रिकेट, फ़ुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, खोखो, वालीबाल, शतरंज एवं तीरंदाजी शामिल हैं। इन खेलों के प्रशिक्षण अलग-अलग स्थानों पर दिए जाएंगे, जहां समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर 3 जून तक चलेगा।

इस वर्ष भी भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा 9 जून 2023 तक स्कूली बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया जा चुका है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन दिनांक 20 मई को पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में संध्या 6.00 बजे किया जाएगा।

इस वर्ष ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में लगभग 2000 बच्चे भाग ले रहे है। प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन के लिए 120 कोच और अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2023 में शामिल 24 खेलों में विभिन्न खेल परिसरों, शालाओं के हॉल एवं क्रीड़ागणों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL-NMDC के अधिकारियों को लाखों का नुकसान, BSP OA बोला-मंत्रीजी कीजिए समाधान
Next: SAIL BSP के GM-CGM को इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर प्रहार, कर्मचारियों को चाहिए TATA Steel जैसा इलेक्ट्रिक बाइक का उपहार

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.