Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

Azmat ali 16/07/2025 (Last updated: 16/07/2025) 1 minute read
Employees from across the country gathered at Rail Coach Factory Kapurthala demanding restoration of old pension 1

रेलवे कर्मचारियों की भलाई, श्रम कानूनों में सुधार, निजीकरण के खतरे एवं OPS बहाली सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

  • भारतीय रेल के किसी भी विभाग या संसाधन का निजीकरण नहीं होने देंगे।

  • हम संगठित संघर्ष और कर्मचारी एकता के बल पर रेलवे को जनता की सम्पत्ति बनाए रखेंगे।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। इंडियन रेलवे एम्प्लॉयी फेडरेशन (IREF) ने कपूरथला में अपना 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया। आयोजन में IREF के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का आश्वासन दिया।

यह अधिवेशन IREF एवं AICCTU के तत्वावधान में 16 मार्च को रेशमग्राम, रेल कोच फैक्ट्री परिसर कपूरथला में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों की भलाई, श्रम कानूनों में सुधार, निजीकरण के खतरे एवं OPS बहाली सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह-राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गेश पाण्डेय ने बताया यह आयोजन ट्रेड यूनियनों की साझा ताकत को दर्शाता है और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु आश्वस्त करता है। कपूरथला में OPS बहाली और सामाजिक आर्थिक मुद्दों को लेकर यह मंच महत्वपूर्ण था।

इंडियन रेलवे एम्प्लॉयी फेडरेशन (IREF) के 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन (कपूरथला) में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब अखिलेश पाण्डेय-अध्यक्ष एनई रेलवे मेंस कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – इंडियन रेलवे एम्प्लॉयी फेडरेशन (IREF) ने रेलवे के निजीकरण को रोकने हेतु अपने दृढ़ संकल्प को पुनः दोहराया।

कर्मचारियों के हित, मान सम्मान, स्वाभिमान एवं उनके अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने का वचन दिया। उक्त अवसर पर AICCTU के महासचिव राजीव डिमरी, NMOPS के महासचिव अमरीक सिंह इत्यादि ने प्रमुख रूप से सभा को संबोधित किया।

अखिलेश पाण्डेय का संकल्प:

“भारतीय रेल के किसी भी विभाग या संसाधन का निजीकरण नहीं होने देंगे। हम संगठित संघर्ष और कर्मचारी एकता के बल पर रेलवे को जनता की सम्पत्ति बनाए रखेंगे।”

इंडियन रेलवे एम्प्लॉयी फेडरेशन (IREF) के 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन (कपूरथला) में केंद्रीय कोषाध्यक्ष/ एनई रेलवे मेंस कांग्रेस  ने श्रमिक विरोधी नीतियों और चार लेबर कोड के खिलाफ एक प्रखर आवाज बुलंद की।

केंद्रीय कोषाध्यक्ष की हुंकार:

“नए श्रम संहिताएं (लेबर कोड) मज़दूरों के हक़ पर हमला हैं। इन्हें हर हाल में वापस लिया जाए। हम हर प्लेटफॉर्म पर इनका विरोध करेंगे। संसद से सड़क तक संघर्ष होगा!”

उद्देश्य और मांगें:

1. रेल निजीकरण पर पूर्ण विराम।
2. संविदा प्रथा समाप्त हो।
3. पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल हो।
4. स्थायी पदों पर नियमित भर्ती शुरू हो।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड
Next: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.