Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: कार्मिक ध्यान दें, अब सुधार सकते हैं डाक्यूमेंट की गलतियां, सीटू की मांग पर प्रबंधन ने दिया मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कार्मिक ध्यान दें, अब सुधार सकते हैं डाक्यूमेंट की गलतियां, सीटू की मांग पर प्रबंधन ने दिया मौका

Azmat ali 03/12/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employees Pay Attention, now you can Rectify Mistakes of Document, Management gave Opportunity on Demand of CITU

कर्मी के मृत, सेवानिवृत्त होने के बाद नाम सुधार की गुंजाइश खत्म हो जाने के कारण उन कर्मियों के परिजनों को भटकना पड़ता था।

  • कर्मियों के पर्सनल रिकार्ड को दुरुस्त करने सीटू दिया था 29 मार्च 2023 को पत्र।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से चलती आ रही गलतियों को सुधारने का मौका दिया जा रहा है। दस्तावेजों में गलत नाम आदि दर्ज होने से परेशानी होती है, जिसको सीटू की मांग पर सुधारने का मौका दिया जा रहा है।

सीटू ने 29 मार्च 2023 को प्रबंधन को पत्र देकर अलग-अलग फोरम में कार्यपालक निदेशक (एचआर), महाप्रबंधक (एचआर) स्तर पर इस बात को उठाता रहा है कि संयंत्र में भर्ती होते समय साक्षांकन फॉर्म भरते समय अथवा समय-समय पर आवश्यक जानकारी देते हुए दस्तावेज भरते समय जिन कर्मियों से कुछ भी त्रुटि हुई है, उन कर्मियों के आश्रितों के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, नामिनी की स्थिति इत्यादि को सही करने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर मौका दिया जाए। जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA: चंद मिनट की केके सिंह से मुलाकात, SAIL हॉस्पिटल, जूनियर आफिसर पॉलिसी, प्रमोशन, वेतन विसंगति, परिवहन भत्ते पर बात रही खास

अब ई सहयोग में आनलाइन सुधार सकते है फॉर्म भरते समय हुई त्रुटियां

प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदम के चलते कर्मियों द्वारा अपने आश्रितों के संदर्भ में त्रुटियों को सुधार करने का मौका मिला है। प्रबंधन ने कर्मियों के ई सहयोग में आनलाइन एप्लीकेशन के एप्लीकेशन वाले खंड में फैमिली और नामिनेशन स्टेटस रि-वेलिडेशन डिक्लेरेशन डाल दिया है, जिसको कर्मचारी द्वारा आश्रितों के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि,नामिनी की स्थिति इत्यादि को वास्तविक प्रमाण पत्रों से सावधानी पूर्वक मिलान कर सबमिट करना है। इस तरह की जांच कर्मचारी द्वारा स्वयं की जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big Breaking News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में माइनस ग्रेडिंग से जाएगी आपकी नौकरी, ये स्कीम तैयार

इस व्यवस्था से कर्मियों को मिलेगा लाभ

आज के डिजिटलाइजेशन युग में आश्रितों के नाम अथवा अन्य डिक्लेरेशन में उनके मूल प्रमाणपत्रों के साथ अंतर होने पर पेंशन, नौकरी के दौरान निधन होने पर अंतिम भुगतान, क्लेम इत्यादि में समस्या आती है। और एक बार कर्मी सेवानिवृत होने अथवा मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके दस्तावेजों अथवा संयंत्र में दर्ज रिकॉर्ड में किसी भी किस्म का बदलाव नहीं किया जा सकता है इसीलिए इसे आज ही देखकर सही किया जाना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: Maitribag Zoo: सफेद बाघिन जया का Stomach फटने से मौत, पोस्टमार्टम में खुला पेट, बहता रहा खून, जली चिता

सीटू ने किया भिलाई के कार्मिक प्रबंधन का धन्यवाद

महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने प्रबंधन के द्वारा कर्मियों के कार्मिक रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए दिए गए मौके के लिए सीटू ने कार्मिक प्रबंधन का धन्यवाद किया, क्योंकि संगठन के सामने ऐसे अनेकों मामले आते रहे हैं जिसमें नाम की स्पेलिंग मिस्टेक अथवा दूसरे छोटी-छोटी त्रुटियों के चलते कर्मी के मृत हो जाने अथवा सेवानिवृत हो जाने के बाद सुधार की गुंजाइश खत्म हो जाने के कारण उन कर्मियों के परिजनों को भटकना पड़ा है, जिसे दुरुस्त करने का मौका इस बार प्रबंधन ने दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant का कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS मीटिंग से पहले डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने वेज रिवीजन पर कही बड़ी बात, पढ़ें डिटेल
Next: ईडी वर्क्स की बैठक का असर, अब CGM ने की यूनियन संग सेफ्टी मीटिंग, हादसे रोकने पर फोकस

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.