Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसएल आवास संकट: सेक्टर 12 के जर्जर क्वार्टरों पर BAKS का सवाल, कर्मचारियों ने मांगा वैकल्पिक आवास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल आवास संकट: सेक्टर 12 के जर्जर क्वार्टरों पर BAKS का सवाल, कर्मचारियों ने मांगा वैकल्पिक आवास

Azmat ali 22/07/2025 1 minute read
BSL housing crisis Questions raised on dilapidated quarters of Sector 12 employees sought alternative accommodation

बीएसएल प्रबंधन मानवीय दृष्टिकोण से देखे और जल्द से जल्द एक दीर्घकालिक और स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए।

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ की मांग सेक्टर-12 को पायलट प्रोजेक्ट बनाकर सहकारी आवास योजना की शुरुआत की जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 सहित कई पुराने आवासों की गंभीर स्थिति पर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने चिंता जताई है। संघ ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से प्रबंधन को चेताया है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह न सिर्फ कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा होगा, बल्कि संस्थान की छवि और संसाधनों की बर्बादी भी होगी।

कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अधिकांश आवास कई दशक पूर्व बने थे और वर्षों से इनका समुचित रखरखाव नहीं हुआ है। परिणामस्वरूप आज ये आवास जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई आवासों को मरम्मत के बावजूद सीपेज, प्लास्टर गिरना, और ढांचागत क्षति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि सेक्टर-12 के क्वार्टरों को NBCC द्वारा “डैमेज” घोषित किया जा चुका है, यहां कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी लगभग चालीस वर्षों से रह रहे हैं। सभी के वोटर कार्ड आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज भी इसी पते पर बने हुए हैं। मैनेजमेंट के तरफ से जब कोई अनुरक्षण कार्य नहीं किया गया, तब इनमें से कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगाकर इन मकानों की मरम्मत करवाई है। ऐसे में उन्हें जबरन खाली करवाना “अन्यायपूर्ण और अमानवीय” कदम माना जा रहा है।

संघ की मुख्य मांगें:

सभी कर्मचारियों को सुरक्षित, टिकाऊ और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराए जाएं।

वैकल्पिक रूप से आधुनिक निजी कॉलोनियों की तर्ज पर योजनाएं लाई जाएं।

पूर्व की को-ऑपरेटिव कॉलोनी मॉडल को पुनः लागू किया जाए।

सेक्टर-12 को पायलट प्रोजेक्ट बनाकर सहकारी आवास योजना की शुरुआत की जाए।

सड़कों, सीवरेज और जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव दिलीप कुमार ने कहा:

हम वर्षों से इन आवासों में रह रहे कर्मचारियों की पीड़ा को देख रहे हैं। प्रबंधन ने समय पर मरम्मत नहीं करवाई, और अब जब स्थिति बदतर हो गई है, तो उनसे आवास खाली करवाने की बात की जा रही है।

यह पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। हम चाहते हैं कि बीएसएल प्रबंधन इस मसले को मानवीय दृष्टिकोण से देखे और जल्द से जल्द एक दीर्घकालिक और स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए।

संघ ने आशा व्यक्त की है कि बीएसएल प्रबंधन इस गंभीर विषय पर शीघ्र निर्णय लेगा और कर्मचारियों को एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित जीवन जीने का अधिकार देगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों के लिए VR लैब, DIC ने दी सौगात, पढ़ें
Next: Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए EPFO के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचा BSP PF Trust

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.