Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए EPFO के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचा BSP PF Trust
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए EPFO के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचा BSP PF Trust

Azmat ali 22/07/2025 1 minute read
Breaking News Case filed in Bilaspur High Court against EPFO for EPS 95 higher pension

सेफी ने कहा सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट जहां ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु सदस्यों को पात्र नहीं माना गया है। वहां भी मुकदमा होगा।

  • ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु सेफी का प्रयास, न्यायालय से है अंतिम आस, ईपीएफओ से टूटा विश्वास। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट न्यायालय की शरण में
  • बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने हायर पेंशन हेतु उच्च न्यायालय बिलासपुर में परिवाद दायर कर दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन का मामला एक बार फिर कोर्ट में पहुंच गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से विश्वास टूटने के बाद बीएसपी पीएफ ट्रस्ट न्यायालय की शरण में चला गया है।

4 नवम्बर 2022 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप सेल की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं अधिकारियों को ईपीएस-95 के तहत मिलने वाले हायर पेंशन की पात्रता हासिल करने हेतु आज भी ईपीएफओ के विभिन्न राज्यों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

उनकी इसी समस्या को लेकर स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी चेयरमैन तथा बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय को निरंतर पत्र लिखकर इसके समाधान हेतु प्रयास किए गए।

ईपीएफओ मुख्यालय में 8 मई 2025 को नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ भवन में सेफी टीम के साथ एक बैठक आयोजित की थी। जिसमें ईपीएफओ मुख्यालय की ओर से एडिशनल कमिश्नर प्रोविडेंट फंड अपराजिता जग्गी उपस्थित थीं तथा इस बैठक में सेफी की ओर से सेफी-चेयरमेन तथा ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, सेफी के वाइस चेयरमेन द्वय नरेंद्र सिंह तथा अजय पांडे एवं महासचिव संजय आर्या विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस बैठक में श्री बंछोर ने सेल की विभिन्न इकाइयों में हायर पेंशन को लेकर उत्पन्न विसंगतियों को विस्तार से बताया था। ईपीएफओ मुख्यालय द्वारा इंडिपेंडेंट पीएफ ट्रस्ट के नीति नियमों को हायर पेंशन की पात्रता के अनुरूप नहीं मानते हुए सेल की कुछ इकाईयों में हायर पेंशन देने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी।

ईपीएफओ का अड़ियल रवैया

सेफी चेयरमेन ने जानकारी दी कि कार्मिकों को हायर पेंशन दिलाने हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया गया, जिसमें संबंधित मंत्री, ईपीएफओ के केन्द्रीय अधिकारी, ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी तथा सेल व बीएसपी प्रबंधन से निरंतर पत्र व्यवहार व संवाद किया गया।

पंरतु ईपीएफओ के अड़ियल रवैये ने हायर पेंशन के इस मुद्दे को जटिल बना दिया है। एक्सेम्टेड पीएफ ट्रस्ट के हायर पेंशन से संबंधित नियमों की जानकारी आम कार्मिकों को नहीं होती। अतः इस हेतु आवश्यक नियम अनुपालन की जिम्मेदारी उस इकाई के पीएफ ट्रस्ट की ही होती है।

कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा

इसको ध्यान में रखते हुए सेफी चेयरमेन एनके बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। सेफी का मानना है कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया।

उच्च न्यायालय बिलासपुर में परिवाद दायर

इसी तारतम्य में बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने हायर पेंशन हेतु उच्च न्यायालय बिलासपुर में परिवाद दायर कर दिया है। सेफी चेयरमेन एनके बंछोर ने यह उम्मीद जताई है कि सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट जहां ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु सदस्यों को पात्र नहीं माना गया है। वहां भी अपने सदस्यों को न्याय दिलाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र न्यायालय के शरण में जाएंगे।

जानिए सेफी के बारे में

विदित हो कि ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु सेफी 2017 से ही संघर्षरत रहा है। मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक्सेम्टेड पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन के दायरे से बाहर रखा था। सेफी ने अपने अपेक्स संगठन, एनसीओए (नेशनल कांर्फडरेशन ऑफ आफिसर्स एसोसिएशन) के बैनर तले सुप्रीम कोर्ट में ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु कानूनी लड़ाई लड़ी थी। जिसके फलस्वरूप 4 नवम्बर 2022 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक्सेम्टेड पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन हेतु पात्रता प्रदान की गयी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसएल आवास संकट: सेक्टर 12 के जर्जर क्वार्टरों पर BAKS का सवाल, कर्मचारियों ने मांगा वैकल्पिक आवास
Next: बोकारो स्टील प्लांट में भीषण हादसा, इंजन की चपेट में आने से मजदूर का कंधे से कटा हाथ

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.