Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व DGM लक्ष्मण बावने के घर पर BSP की बड़ी कार्रवाई, मकान सील
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व DGM लक्ष्मण बावने के घर पर BSP की बड़ी कार्रवाई, मकान सील

Azmat ali 23/07/2025 1 minute read
BSP takes big action against former DGM of Enforcement Department Laxman Bavne house sealed

पूर्व अधिकारी द्वारा रिटेन्शन अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात भी आवास को रिक्त नहीं करने पर प्रवर्तन अनुभाग ने कार्रवाई की है।

  • अवैध रिटेंशनधारियों पर प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई। बीएसपी ने इस एक्शन से कब्जेदारों को बड़ा संदेश दिया है।
  • सेक्टर-9 स्थित आवास क्रमांक 0004, स्ट्रीट 016 में अवैध कब्जाधारी पर बेदखली की कार्रवाई की गई।
  • आवास में न्यायालय से किसी प्रकार का स्टे नहीं था।
  • कब्जेधारी का तालपुरी बी ब्लॉक में आवास भी है।
  • पिछले तीन साल से बीएसपी आवास कब्जे में रखा गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व अधिकारी पर कार्रवाई हो गई है। बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व डीजीएम लक्ष्मण बावने के घर पर कार्रवाई की गई है। साल 2022 में वह रिटायर हो चुके हैं।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की संम्पत्तियों (भूमि एवं आवासों) से अवैध कब्जाधरियों की बेदखली तथा कब्जा हटाने का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है।
इस कड़ी में 23 जुलाई 2025 को संपदा न्यायालय भिलाई द्वारा डिक्री पारित की गई। इसके अनुपालन में सेक्टर-9 स्थित आवास क्रमांक 0004, स्ट्रीट 016 में अवैध कब्जाधारी पर बेदखली की कार्रवाई की गई।

पूर्व अधिकारी द्वारा रिटेन्शन अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात भी आवास को रिक्त नहीं करने पर प्रवर्तन अनुभाग ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल व थाना कोतवाली के थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा, महिला पुलिस बल, कार्यपालक दंडाधिकारी ढाल सिंह बिसेन तथा महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके यादव की उपस्थिति में आवास को सील किया गया। कार्यवाही के दौरान आवास में उपलब्ध सामान को सूचीबद्ध कर, पंचनामा रिपोर्ट गवाहों की उपस्थिति में तैयार कर हस्ताक्षरित किया गया।

सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। इस कार्यवाही में प्रवर्तन अनुभाग के सहायक प्रबंधक देवानंद चौहान, जनस्वास्थ्य विभाग से सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक मिलिंद बंसोड़, सहायक प्रबंधक मुकुंद दास मानिकपुरी, आवास अनुभाग के कनिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार पुरैना तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी, महिला एवं पुरुष निजी सुरक्षा गार्ड, भारी पुलिस बल और विभागीय संसाधनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप, मालवाहक आदि के साथ लगभग 200 लोगों की टीम सम्मिलित रही।

बता दें कि आवास में न्यायालय से किसी प्रकार का स्टे नहीं था। कब्जेधारी का तालपुरी बी ब्लॉक में आवास भी है। पिछले तीन साल से बीएसपी आवास कब्जे में रखा गया था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: मैकेनिकल ज़ोन के कार्मिकों को मिला शिरोमणि पुरस्कार
Next: BSP BRM की टीम सारथी लगातार तीसरी बार नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में प्रथम

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.