Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026 1 minute read
BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story

Bhilai Steel Plant: 13 लाख 24 हजार रुपए के भुगतान से ठेका श्रमिकों को राहत मिली है। बोनस, अन्य बकाया लंबे समय से लंबित था।

  • जोहार इस्पात श्रमिक संघ छत्तीशगढ़ के अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया की सक्रियता के बाद ये हक मिल सका।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत सैकड़ों ठेका श्रमिकों के खातों में 10 हजार से लेकर 21 हजार रुपए तक की राशि पहुंची है। श्रमिकों को बोनस, छुट्टी का वेतन, राष्ट्रीय अवकाश सहित अन्य लंबित बकाया का अंतिम भुगतान कराया गया है। बताया गया है कि श्रमिकों को कुल 13 लाख 24 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।

जोहार इस्पात श्रमिक संघ छत्तीशगढ़ के अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया की सक्रियता के बाद ये हक मिला है। यह भुगतान केंद्रीय श्रमायुक्त के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार की ओर से कराया गया। भुगतान होने के बाद श्रमिकों को लंबे समय से लंबित अपने बकाया की राशि मिल सकी है। प्रत्येक श्रमिक के खाते में उसकी पात्रता के अनुसार अलग-अलग राशि जमा की गई है।

यूनियन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भिलाई इस्पात संयंत्र समेत अन्य निजी संयंत्रों में कंपनियों और ठेकेदारों की ओर से श्रमिकों के शोषण और मनमानी के मामले सामने आते रहते हैं। आरोप लगाया गया कि कई जगह श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

यूनियन ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि प्रबंधन और ठेकेदारों की कथित लापरवाही के कारण कई बार श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। यूनियन ने श्रम विभाग से जुड़े अधिकारियों के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि फैक्ट्री इंस्पेक्टर, श्रमायुक्त, भविष्य निधि आयुक्त और कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े अधिकारियों को श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभानी चाहिए। यूनियन का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारियों के समुचित निर्वहन में कमी के कारण श्रमिक अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। हालांकि, ये आरोप यूनियन की ओर से लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

शोषण के खिलाफ एकजुट होने की अपील

यूनियन ने श्रमिकों से अपील की है कि कहीं भी वेतन, बोनस, छुट्टी वेतन, राष्ट्रीय अवकाश, पीएफ, ईएसआई या अन्य वैधानिक अधिकारों से जुड़े शोषण का मामला सामने आए तो वे एकजुट होकर आवाज उठाएं। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों को उनका न्याय और अधिकार दिलाने के लिए वह पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।

13 लाख 24 हजार रुपए के भुगतान से उन ठेका श्रमिकों को राहत मिली है, जिनका बोनस और अन्य बकाया लंबे समय से लंबित बताया जा रहा था। केंद्रीय श्रमायुक्त के हस्तक्षेप के बाद भुगतान होना इस मामले में श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए
Next: ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.