Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हे राम…! SAIL कर्मचारियों को लाखों का नुकसान, सब परेशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हे राम…! SAIL कर्मचारियों को लाखों का नुकसान, सब परेशान

23/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Hey-Ram.-Loss-of-lakhs-to-SAIL-employees-all-upset
  • पिछले वर्ष 19 जुलाई की एनजेसीएस मीटिंग में रात्रि पाली भत्ता के मुद्दे को 3 महीने में सुलझाने की बात हुई थी, लेकिन आज 10 महीनों बाद भी बीएसपी कर्मचारी दशक पुराना रात्रि पाली भत्ता पा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन की साप्ताहिक बैठक में बीएसपी कर्मचारियों के वेज रिवीजन, एरियर, टाउनशिप संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में बीएसपी कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने वेज रिवीजन में हो रही देरी से होने वाले नुकसान और एरियर के मुद्दे पर हो रही लेट लतीफी पर चिंता जाहिर की।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रक चालकों की गुंडई, तोड़ा BSP बैरियर, पुलिस सहायता केंद्र पर ताला, अब बना स्टैंड

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बीएसपी कर्मचारियों के वेज रिवीजन में 77 महीनों की ऐतिहासिक देरी के लिए सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियनों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एनजेसीएस कमेटी ने पूरा वेज रिवीजन ना करते हुए सिर्फ एक अपूर्ण MoU का लालीपॉप बीएसपी कर्मचारियों को दिया था, जिसमें एमजीबी, वैरियेबल पर्क्स और एरियर में अधिकारियों की तुलना में कर्मचारियों को लाखों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा। रात्रि भत्ता और एचआरए भी 2010 के बाद नहीं बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी रामायण महोत्सव: कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे रामकथा, मैथिली ठाकुर, हंसराज और लक्खा भी देंगे प्रस्तुति

उज्जवल दत्ता ने कहा कि वेज रिवीजन संबंधी एनजेसीएस मीटिंग पिछले 10 महीनों से नहीं हुई है। एनजेसीएस नेताओं का सेल प्रबंधन के साथ ऐसा कर्मचारी विरोधी गठजोड़ बीएसपी कर्मचारियों को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। अभी एनजेसीएस नेता सेल कर्मचारी संबंधी मुद्दों को छोड़कर बाहरी राजनीतिक मुद्दों में कूद पड़े है, भिलाई की सड़कों पर प्रदर्शन करते फिर रहें हैं। पिछले वर्ष 19 जुलाई की एनजेसीएस मीटिंग में रात्रि पाली भत्ता के मुद्दे को 3 महीने में सुलझाने की बात हुई थी, लेकिन आज 10 महीनों बाद भी बीएसपी कर्मचारी दशक पुराना रात्रि पाली भत्ता पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: आर्मी और CISF में नौकरी, फिर भी Bhilai Steel Plant की आधा एकड़ जमीन पर कब्जा कर खोला खटाल, BSP ने किया ध्वस्त

बीएसपी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष ने आगे कहा कि सेल प्रबंधन ने संसद में पुछे गए वेज रिवीजन एरियर संबंधी प्रश्न के जवाब में वित्तीय वर्ष 2022-23 के परिणाम के आधार पर कर्मचारियों का एरियर देने की बात कहा था। वित्तीय परिणाम में देरी होने से एरियर मिलने में भी देरी हो रही है। 25 मई को पिछले साल का सेल का वित्तीय परिणाम घोषित होगा।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव ने दी न्यू खुर्सीपार में जिम और बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, जल्द होगा निर्माण

सेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1.03 लाख करोड़ का करोबार कर 16039 करोड़ का लाभ कमाया था, वित्तीय वर्ष 2022-23 में सेल ने ऐतिहासिक 1.14 लाख करोड़ का करोबार किया है, ऐसे में इस बार भी सेल अच्छे लाभ में रहेगा। इसके बाद बीएसपी कर्मचारियों के एरियर को लेकर देरी करने के लिए एनजेसीएस कमिटी के पास अब शायद कोई बहाना शेष ना होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीजी रामायण महोत्सव: कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे रामकथा, मैथिली ठाकुर, हंसराज और लक्खा भी देंगे प्रस्तुति
Next: BSP Gate Pass Controversy: ठेका मजदूरों के Medical Examination के नाम पर गलतफहमी से बढ़ा टेंशन, ये है सच्चाई

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.