Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी: अमानत 29 करोड़, BSP के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा 10% लाभांश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी: अमानत 29 करोड़, BSP के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा 10% लाभांश

Azmat ali 24/08/2025 1 minute read
Ispat Karmachari Co-operative Credit Society BSP Officers and Employees Will Get 10 Percent Dividend

वर्ष 2024-25 में सोसाइटी का सकल लाभ 5 करोड़ 36 लाख, 26 हजार 381 रूपए तथा शुद्ध लाभ 2 करोड़, 69 लाख 171 रुपए हुआ है।

  • सेक्टर-6 सोसाइटी से जुड़े बीएसपी कर्मियों को मिलेगा 10 प्रतिशत लाभांश, सदस्यों में हर्ष।
  • 62वीं वार्षिक आमसभा में सर्वसम्मति से बजट का अनुमोदन, सुदृढ़ आर्थिक स्थिति की दी जानकारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की 62 वीं वार्षिक आम सभा रविवार को परशुराम भवन सेक्टर-2 में आयोजित की गई।

इस दौरान अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपना वार्षिक प्रतिवेदन रखा। उन्होंने सभा को बताया कि वर्ष 2024-25 में सोसाइटी का सकल लाभ 5 करोड़ 36 लाख, 26 हजार 381 रुपए तथा शुद्ध लाभ 2 करोड़, 69 लाख 171 रुपए हुआ है।

बेहतर वित्तीय परिणामों के आधार पर उन्होंने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 10 प्रतिशत लाभांश वितरित करने की घोषणा की। सदस्यों ने इसका स्वागत करते हुए संस्था की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति पर हर्ष व्यक्त किया।आमसभा में अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2024-25 का अनुमोदन,वर्ष 2024-25 का देय लाभांश का अनुमोदन, कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 के लिए माह अक्टूबर 2024 में किए गए एक्सग्रेशिया राशि भुगतान का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा पत्रकों का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति, वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट आवास आवंटन हेराफेरी में दोषी कोई और, फंसा रहे AGM को

अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक सोसाइटी की कुल अंश पूंजी 4 करोड़, 53 लाख , 56 हजार, 869 रूपए हो गई है। वहीं कुल अमानत 29 करोड़, 11 लाख, 18 हजार 650 रुपए हैं।

2024-25 में 16 करोड़ 85 लाख 76 हजार रुपए का ऋण वितरित

अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सदस्यों को कुल 16 करोड़, 85 लाख, 76 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया और 15 करोड़, 98 लाख, 95 हजार रुपए वसूली में हासिल हुए है। उन्होंने कुटुम्ब सहायक योजना का ब्यौरा देते हुए सदस्यों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 447 प्रकरणों में कुल 39 लाख, 27 हजार, 432 रुपए का भुगतान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: सेफी मिला श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से, EPFO संग बैठक में SAIL की अटकी पेंशन पर ये बात

इनमें दिवंगत हुए 8 सदस्यों का प्रकरण भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य से उनके मासिक वेतन से कटौती कर राहत कोष का निर्माण किया गया है और इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक करोड़, 98 लाख, 63 हजार की राशि शेष है।

5 लाख तक नियमित ऋण में बीमा पॉलिसी की छूट

सोसाइटी द्वारा अपने सदस्यों को 5 लाख तक नियमित ऋण में बीमा पॉलिसी की छूट दी जा रही है। वर्तमान में आकस्मिक ऋण की सीमा तीन लाख है। आमसभा में संस्था के विकास एवं सदस्यों के हितार्थ कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी सदस्यों से प्राप्त हुए। जिन्हें परीक्षण के उपरांत भविष्य में लागू करने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

आमसभा में ये पदाधिकारी रहे

आमसभा के दौरान मंच पर संस्था की उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर,अमिताभ वर्मा व संचालक मंडल के सदस्यगण विनोद कुमार वासनिक,के. पी.चंद्राकर, हरिराम यादव, पवन कुमार साहू, नीरजा शर्मा, जैनेंद्र कुमार गहिने एवं संस्था के प्रतिनिधिगण शैलेश कुमार सिंह,सुनील कुमार शर्मा एवं तरुण कुमार ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम.मुरलीधर ने तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने व्यक्त किया।

सदस्य घटे लेकिन विश्वास बढ़ता गया

आमसभा में अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने आमसभा को बताया कि विगत 62 वर्षों में सोसाइटी ने उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए एक अरब 7 करोड़ रूपए की पूंजी अर्जित कर प्रदेश के सहकारी आंदोलन में एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में 76 नए सदस्य बनें है और इस तरह वर्षांत में सदस्यों की कुल संख्या 33 हजार 274 है। इनमें 31 हजार 260 सदस्य कुटुंब सहायक योजना के अंतर्गत शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य

वहीं अब तक 29 हजार 347 की सदस्यता विभिन्न कारणों से समाप्त हुई है। ऐसे में 31 मार्च 2025 को वास्तविक सदस्य संख्या 3 हजार 927 है। उन्होंने बताया कि घटती सदस्य संख्या के बावजूद सोसाइटी ने अपने व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि की है और सदस्यों का विश्वास बढ़ा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Fit India Campaign: बीएसपी के अधिकारियों ने चलाई साइकिल, दिया फिटनेस का मंत्र
Next: CIL News: अनुकंपा नियुक्ति और सरप्लस आवासों पर होगा बड़ा फैसला, 5 को दिल्ली में बैठक

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.