Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

Azmat ali 30/08/2025 1 minute read
Son of former AGM of Bhilai Steel Plant Anil Singh Committed Cuicide

पूर्व एजीएम अनिल सिंह का छोटा बेटा 27 वर्षीय स्नेहल कुमार सिंह बी-टेक किए हुए है। डिप्रेशन के दौर से गुजर रहा था।

  • सेक्टर 10 के सड़क 5 स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह स्नेहल ने आत्महत्या किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व एजीएम के बेटे ने आत्महत्या कर लिया है। मौत का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार दोपहर में रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली के टीआई प्रशांत मिश्र का कहना है कि परिवार वालों का बयान लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हो गया है। पुलिस अब विवेचना शुरू करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और साफ हो सकेगी।

बीएसपी सिविल डिपार्टमेंट के एजीएम अनिल सिंह 30 मई को रिटायर हो चुके हैं। इन्हें दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमेरिका में जॉब करता है। छोटा बेटा 27 वर्षीय स्नेहल कुमार सिंह बी-टेक किए हुए है। टीसीएस में जॉब करता था। फिलहाल, कुछ दिनों से घर लौट आया था। डिप्रेशन के दौर से गुजर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: प्रोविडेंट फंड रिफंडेबल लोन और एडवांस की सीमा अब 75 लाख तक, IISCO Steel Plant Burnpur के कर्मचारियों को राहत

सेक्टर 10 के सड़क 5 स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह स्नेहल ने आत्महत्या किया। परिवार वाले आननफानन में फंदे से उतारकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव को मरच्युरी में रख दिया गया था। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

बताया जा रहा है कि स्नेहल बहुत ही मिलनसार था। गायत्री परिवार से भी जुड़ा रहा। गायत्री मंदिर की साफ-सफाई के कार्य में सेवा करता था। अचानक मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Tata Steel का खेल दिवस खास, खिलाड़ियों की बढ़ी आस, सर दोराबजी टाटा की यादें आई पास
Next: BSL डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी का कार्यकाल रहा अविस्मरणीय, बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एके सिंह ने दी विदाई

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.