Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

Azmat ali 30/08/2025 1 minute read
Retired Officers Rs 17 lakh Stuck EPS 95 Higher Pension Missing Finger Pointed at BSL-EPFO Ranchi Tension Before Daughters Wedding 1

Bokaro Steel Plant के पूर्व अधिकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पहले डिमांग लेटर पर 7 मार्च को 17 लाख 80 हजार जमा कर चुके।

  • बीएसएल के पूर्व सीनियर मैनेजर गोपाल कुमार सिंह सितंबर 2024 में रिटायर हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन का मामला हर तरफ उलझा हुआ है। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के एचआरडी से रिटायर सीनियर मैनेजर गोपाल कुमार सिंह बीएसएल प्रबंधन और ईपीएफओ रांची का चक्कर काट रहे हैं।

पहले चरण के डिमांड पर 17 लाख रुपए ईपीएफओ के खाते में जमा कर चुके हैं। दूसरे चरण को लेकर कोई खबर तक नहीं है। इनके बाद पैसा जमा करने वालों की पेंशन तक चालू हो चुकी है। नवंबर में बेटी की शादी तय किए हैं। तनाव के दौर से पूरा परिवार गुजर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 हायर पेंशन: BSL अधिकारी-कर्मचारी परेशान, BSOA महासचिव अजय पांडेय ने लिखा लेटर-EPFO Ranchi अपनाए Rourkela का फॉर्मूला

बीएसएल के पूर्व सीनियर मैनेजर गोपाल कुमार सिंह सितंबर 2024 में रिटायर हुए हैं। ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए आवेदन किए। पहला डिमांड लेटर फरवरी में आया था। इसके आधार पर 7 मार्च को 17 लाख रुपए जमा कर दिए। दूसरा लेटर अब तक जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

समय गुजरता जा रहा है। इस तनाव से जूझ रहे पूर्व सीनियर मैनेजर गोपाल कुमार सिंह बीएसएल के फाइनेंस डिपार्टमेंट पहुंचे। यहां अधिकारियों से काफी देर तक बातचीत की। एक ही जवाब मिला कि सारे डाक्यूमेंट, डेटा ईपीएफओ रांची को भेज दिए गए हैं। बीएसएल स्तर पर कुछ भी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

ईपीएफओ रांची ने ये जवाब दिया

पूर्व अधिकारी ईपीएफओ रांची कार्यालय पहुंचे। यहां भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारियों ने कहा-कुछ भी पेंडिंग नहीं है। प्रक्रिया चल रही है। स्पष्ट रूप से इनके केस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। बगैर, किसी सूचना के ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी की सेवा का आज आखिरी दिन, पहुंचे सेफी वाइस चेयरमैन संग ये अधिकारी

केस के स्टेटस की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए

अब पूरा परिवार तनाव के बीच है। नवंबर में बेटी की शादी करनी है। तैयारियों के बीच ईपीएस 95 हायर पेंशन का तनाव परेशान किए हुए है। केस का स्टेटस क्या है, इस बारे में जानकारी देने की कोई प्रक्रिया न होने से खासा नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

ये खबर पढ़ें: SAIL NEWS: आवंटित मकान किराए पर देने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर Bokaro Steel Plant सख्त, एक्शन की बारी

अभी मिल रही 4308 पेंशन, ईपीएफओ से लेना है 28 हजार

बीएसएल के पूर्व अधिकारी ने जानकारी दी कि पहले डिमांग लेटर पर 7 मार्च को 17 लाख 80 हजार जमा किया। वर्तमान में 4308 पेंशन मिलती है। ईपीएस 95 हायर पेंशन के रूप में करीब 28 हजार तक पेंशन बन रही है।

ईपीएफओ प्रक्रिया शुरू करे तो लाभ मिले। साथ ही करीब 9 लाख रुपए एरियर भी लेना है। सेकंड डिमांड लेटर का पता तक नहीं है। साथ ही 17 लाख 80 हजार रुपए का हर महीने ब्याज का भी नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SRU और IOCL में MOU साइन: रामगढ़ एसआरयू संयंत्र को मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस PNG

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी की सेवा का आज आखिरी दिन, पहुंचे सेफी वाइस चेयरमैन संग ये अधिकारी
Next: प्रोविडेंट फंड रिफंडेबल लोन और एडवांस की सीमा अब 75 लाख तक, IISCO Steel Plant Burnpur के कर्मचारियों को राहत

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.