Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में Police लाई करोड़ों का गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, ASP-GM के सामने SMS 3 में जलकर खाक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant में Police लाई करोड़ों का गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, ASP-GM के सामने SMS 3 में जलकर खाक

Azmat ali 01/09/2025 (Last updated: 01/09/2025) 1 minute read
Police Brought Ganja Brown Sugar Heroin worth Crores to Bhilai Steel Plant Burnt it in SMS 3 in front of ASP GM

गांजा जलते समय गैस को BSP गैस क्लिनिंग पाइप के माध्यम से नष्ट किया गया, ताकि किसी की सेहत पर असर न पड़ने पाए।

  • बीएसपी के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के कन्वर्टर में पुलिस अधिकारियों ने अपनी नजरों के सामने गांजा को जलवाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग और बालोद पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर नकेल कसते हुए नशीला पदार्थ जब्त किया था। करीब 1800 किलो से अधिक गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन (चिट्टा), कैप्सूल, टेबलेट सेल के भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार को जला दिया गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के कन्वर्टर में पुलिस अधिकारियों ने अपनी नजरों के सामने  जलवाया। बताया जा रहा है कि अकेले हेराइन की कीमत ही 1 करोड़ से अधिक की थी।

पुलिस के मुताबिक जिला दुर्ग में जब्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों के नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। 1620.490 किलो गांजा, गांजा पौधा 2 नग 8.162 किलोग्राम,ब्राउन शुगर 214.398 ग्राम, हेरोइन 277.290 ग्राम, टेबलेट 194856 नग, कैप्सूल 76258 नग, इंजेक्शन 1400 नग का नष्टीकरण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

इसी तरह बालोद में जब्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों को बीएसपी में नष्ट किया गया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति, जिला बालोद द्वारा कुल 23 प्रकरणों में 296.623 किलोग्राम गांजा, टेबलेट-कैप्सूल 26082 को नष्ट किया गया।

एएसपी सुखनंदन राठौर, एसपी बालोद, टीआई भट्ठी थाना राजेश साहू, टीआई भिलाईनगर प्रशांत मिश्र, जीएम आइआर जेएन ठाकुर, जीएम विकास चंद्रा, एसएमएस 3 के अधिकारियों की मौजूदगी में नशीले पदार्थ को स्वाहा किया गया। एसएमएस 3 के कन्वर्टर में बारी-बारी से गांजे की बोरी को डाला गया।

ये खबर भी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

SMS 3 कन्वर्टर में स्क्रैप को पिघलाने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान नशीला पदार्थ गांजा को डाला गया। जलते समय निकलने वाली गैस को गैस क्लिनिंग पाइप के माध्यम से आगे ले जाया गया, ताकि इसका असर किसी की सेहत पर न पड़ने पाए। गांजा कन्वर्टर में डालते ही चंद मिनटों में जलकर खाक होता जा रहा था।

बताया जा रहा है कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जब्त नशीली सामग्रियों गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन (चिट्टा), कैप्सूल, टेबलेट को आग के हवाले किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन
Next: BSL Expansion Project: बोकारो स्टील प्लांट का विकास या विनाश, गेंद राज्य सरकार के पाले में

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.