- 75 वर्षीय डाक्टर मोहंती करीब 15 वर्ष पूर्व रिटायर हुए हैं। समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बना चुके थे।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. उपेंद्र मोहंती अब नहीं रहे। रांची से बैंगलोर जाते समय फ्लाइट में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। मौत की खबर लगते ही बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, बीएसओए के अध्यक्ष एके सिंह, समाजसेवी, शुभचिंतक, जगन्नाथ मंदिर समिति ने शोक व्यक्त किया है।
पूर्व बीजीएच ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर मोहंती रांची से विभान में सवार हुए। उड़ान भरते समय अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बोकारो के लिए एक बड़ी क्षति। वे भारतीय रेड क्रॉस ब्लड बैंक से भी जुड़े थे।
सेक्टर 4 डी में डीएवी स्कूल के समीप आवास है। 75 वर्षीय डाक्टर मोहंती करीब 15 वर्ष पूर्व रिटायर हुए हैं। समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बना चुके थे। जगन्नाथ मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डाक्टर मोहंती ट्रस्टी भी रहे। मिलनसार स्वभाव के डाक्टर मोहंती अक्सर प्रसाद के काउंटर पर भी दिखते थे। वह खुद सेवा कार्य में लग जाते थे।
इकलौती बेटी है। बैंगलोर में बच्चों के साथ वह रहती हैं। निधन की खबर लगते ही परिवार भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। शव रांची से भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी है। अंतिम संस्कार भुवनेश्वर में ही होगा।
फ्लाइट आसमान में पहुंच चुका था, वापस लौटा
स्व. डाक्टर मोहंती के दोस्त के बेटे श्रीलेदर के मालिक उत्तम कुमार के मुताबिक वह लोग भी आखिरी दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। रांची के पारस हॉस्पिटल में शव रखा गया है। डाक्टर मोहंती और उनकी पत्नी सोमवार रात 8 बजे रांची से बैंगलोर के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे।
फ्लाइट उड़ चुका था, तभी तबीयत बिगड़ गई। अटैक की वजह से फ्लाइट को रांची एयरपोर्ट पर उतारा गया। तत्काल रिम्स ले जाया गया था, लेकिन जान नहीं बच सकी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या
बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन ने जताया शोक
सेफी के वाइस चेयरमैन व बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा-डाक्टर यूके मोहंती बोकारो के लिए एक पहचान रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक बोकारो परिवार को अपनी सेवा दी है। उत्कल सेवा समिति के एक प्रमुख सदस्य थे।
बोकारो के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर निर्माण में इनकी अहम भूमिका रही थी और आज भी सामाजिक कार्य से जुड़े हुए थे। इनकी एक बेटी डेंटल सर्जन एवं दामाद भी डॉक्टर हैं। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के चिकित्सक स्व. मोहंती के दामाद हैं।