ट्रांसपोर्ट चेंबर भिलाई का गठन, पंकज सेठी- अध्यक्ष, प्रभुनाथ बैठा-चेयरमैन, इंद्रजीत छोटू-जसवंत सिंह बने संरक्षक

Transport Chamber Bhilai formed Pankaj Sethi President Prabhunath Baitha Chairman Inderjit Chhotu Jaswant Singh Became Patrons
  • कोषाध्यक्ष पद पर सतीश जैन की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष पद का दायित्व सुरजीत सिंह व मलकीत सिंह को सौंपा गया है।
  • नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरी निष्ठा और समर्पण से दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भिलाई इकाई के अंतर्गत एक नई विंग ट्रांसपोर्ट चेंबर भिलाई का गठन किया गया है, जो विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेगी।

प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट चेम्बर के पदाधिकारियों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर श्री पंकज सेठी, चैयरमेन प्रभुनाथ बैठा, संरक्षक पद पर इंदरजीत सिंह (छोटू) व जसवंत सिंह जी नियुक्त किए गए।

Vansh Bahadur

ये खबर भी पढ़ें: Nepal Big Protest LIVE: Whatsapp, X, Facebook, Youtube, Instagram बैन, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा संसद में घुसे, 22 की मौत, 500 जख्मी, लगा कर्फ्यू

शंकर सचदेव के मुताबिक कोषाध्यक्ष पद पर सतीश जैन की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष पद का दायित्व सुरजीत सिंह व मलकीत सिंह को सौंपा गया है।

महासचिव पद की जिम्मेदारी संजय शर्मा व कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सतीश अग्रवाल एवं सचिव पद पर शम्भु नाथ बैठा व इंदरजीत सिंह को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व हरनेक सिंह को दिया गया है।

सलाहकार के रूप में बलजिंदर सिंह, सुख चैन सिंह, हरेंद्र यादव, प्रभात मिश्रा, नंदलाल शर्मा, संत सिंह व धनंजय शर्मा नियुक्त किए गए है।

ये खबर भी पढ़ें: Nepal Protest LIVE: 20 युवाओं की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, देखते ही गोली मारने का आदेश, 6 पत्रकारों को लगी गोली

पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने कहा कि परिवहन क्षेत्र व्यापार जगत की रीढ़ है और इसके सुचारू संचालन से न केवल व्यापार में गति आती है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। यह शाखा व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनका समाधान कराने में सेतु का कार्य करेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा व्यापारी हित में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा, देश छोड़कर भागे, संसद आग के हवाले, पूर्व पीएम, मंत्रियों की पिटाई