बोकारो स्टील प्लांट के मकान को किराए पर देने वाले कर्मचारी का चंद्रपुर ट्रांसफर, अब BGH में भर्ती

accused-of-renting-out-a-house-in-bokaro-steel-plant-employee-transferred-to-chandrapur-now-admitted-in-hospital
  • बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच में फिलहाल, भर्ती कराया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के आवास को किराए पर देने के आरोप में कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। बीएसएल मैनेजमेंट सख्त रुख अपनाए हुए है। सरकारी आवास को किराए पर देने वालों की जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। जल्द ही कई कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। विजिलेंस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

बोकारो नगर सेवा विभाग के कर्मचारी शशि कुमार का ट्रांसफर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) महाराष्ट्र के चंद्रपुर फेरो एलॉय प्लांट (CFP) किया गया है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन पहले ट्रांसफर आदेश जारी होते ही तनाव की वजह से कर्मचारी की तबीयत खराब हो गई।

बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच में फिलहाल, भर्ती कराया गया है। सूचनाजी.कॉम से बातचीत करते हुए शशि कुमार ने कहा-मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है, मेरा ट्रांसफर क्यों किया गया? बहुत तनाव में मैं हूं। ज्यादा बात नहीं कर सकता।

Vansh Bahadur Vansh Bahadur

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे में मजदूर की मौत पर सस्पेंड दोनों GM बहाल, काम पर लौटे

शशि कुमार के करीबी कर्मचारियों का कहना है पहले बीएसएल सिक्योरिटी में वह थे। कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई में सबसे ज्यादा सक्रिय रहते थे। अब विजिलेंस ने इन्हीं के ऊपर कार्रवाई कर दी है। बहन की शादी करना है। परिवार में यही कमाने वाले हैं। माता-पिता गांव में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बोकारो के किसी व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि शशि कुमार ने सेक्टर 4ई स्थित आवास को किराए पर दे दिया है, जबकि खुद किसी दोस्त के आवास पर रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांगा PRP, बोनस फॉर्मूला रद्द कराने उतरे सड़क पर, Watch Video

जांच पड़ताल के बद स्थिति स्पष्ट हो गई। विजिलेंस की रिपोर्ट पर बीएसएल प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए झारखंड के बोकारो से सीधे महाराष्ट्र के चंद्रपुर ट्रांसफर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही नगर सेवा सिक्योरी से टाउनशिप इलेक्ट्रिकल में ट्रांसफर हुआ था। अब चंद्रपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election 2025: महासचिव उम्मीदवार अजय चौरसिया ने बढ़ा दी विरोधियों की धड़कन, अधिकारियों को दिलाएंगे 5 लाख का धन