Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA Election 2025: महासचिव उम्मीदवार अजय चौरसिया ने बढ़ा दी विरोधियों की धड़कन, अधिकारियों को दिलाएंगे 5 लाख का धन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA Election 2025: महासचिव उम्मीदवार अजय चौरसिया ने बढ़ा दी विरोधियों की धड़कन, अधिकारियों को दिलाएंगे 5 लाख का धन

Azmat ali 13/09/2025 (Last updated: 13/09/2025) 1 minute read
BSP OA Election 2025 Ajay Chaurasia increased the Heartbeat of the Opponent, Read the Manifesto

वर्ष 2008 में MTT 08 बैच में जॉइन किए। पहली पोस्टिंग बोकारो स्टील प्लांट में हॉट स्ट्रिप मिल (Hot Strip Mill) में हुई थी।

  • भिलाई स्टील प्लांट के आवास के रखरखाव व्यय की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाकर 50000 रुपये प्रति वर्ष कराने का भी वादा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। महासचिव पद पर कड़ा मुकाबला दिख रहा है। पांच प्रत्याशी मैदान में है। बीएसपी प्लेट मिल के एजीएम अजय चौरसिया ने कइयों की नींद उड़ा रखी है। वोटों बिखराव सबको अब समझ में आने लगा है।

सहायक महाप्रबंधक (प्लेट मिल) अजय चौरसिया महासचिव पद पर पहली बार प्रत्याशी हैं। चुनावी वादों की बौछार आ गई है। अधिकारियों के लिए कौन-क्या करेगा। यह चुनावी एजेंडा से स्पष्ट हो रहा है। अजाय कुमार चौरसिया ने अधिकारियों को 5 लाख रुपए दिलाने का वादा करके सबको आकर्षित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों को आवंटित होगा अब 2 मकान एक साथ, 2 टाइम पानी सप्लाई और अतिक्रमण पर ये वादा

महासचिव पद के प्रत्याशी अजय चौरसिया चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बोल रहे हैं कि सेवा पूरी होने के प्रत्येक 15 वर्ष पर दीर्घ सेवा पुरस्कार के रूप में कम से कम 500000 रुपए का बेहतर उपहार/वाउचर का प्रावधान किया जाए, इसके लिए वह प्रयास करेंगे। सेल-बीएसपी प्रबंधन को इसके लिए तैयार कराएंगे, ताकि अधिकारियों को आर्थिक लाभ मिल सके।

साथ ही भिलाई स्टील प्लांट के आवास का समय पर रखरखाव और आवास रखरखाव व्यय की प्रतिपूर्ति बढ़ाकर 50000 रुपये प्रति वर्ष कराने का भी वादा किया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर

चुनाव घोषणा पत्र में ये भी शामिल

1. मोबाइल की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाकर 3 वर्ष के लिए 40000 रुपए।

2. कार्यस्थल पर विशेष कर वर्क्स के अधिकारियों के लिए फर्नीचर/एयर कंडीशनर/पीसी का तत्काल प्रावधान।

3. सभी अधिकारियों के लिए प्रत्येक 5 वर्ष में आवास के लिए एसी और प्रत्येक 3 वर्ष में एक लैपटॉप के लिए प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया जाएगा।

4. खदानों में तैनात अधिकारियों को बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए तैनाती स्थल और भिलाई दोनों जगहों पर आवास की सुविधा दी जाएगी।

5. मकान किराया भत्ता बहाली के लिए संघर्ष ।

6. मेडिकल सुविधा बढ़ाने व मनचाही हॉस्पिटल में रेफरल के लिए दबाव बनाया जाएगा।

7. 3rd पार्टी के कब्जे में बड़े मकानों खासकर जो जिले में पदस्त नहीं हैं, उसे बीएसपी अधिकारियों के लिए उपलब्ध कराना।

8. 3rd पार्टी के लिए मकानों की संख्या सीमित व चिन्हित कराने के लिए दवाब बनाने हेतु OA टीम को सहमत करना।

9. टाउनशिप में नए एलाट हुए मकानों के मरम्मत व पेंटिग हेतु वास्तविक खर्चे के रिम्बर्समेन्ट के लिए दवाब बनाने हेतु OA टीम को सहमत करना।

10. अन्य जो भी समय समय पर अधिकारियों के हित में होगा संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant को बचाने सड़क का संघर्ष तेज करेगा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, 3 प्रस्ताव पारित

  • जानिए व्यक्तिगत कार्य अनुभव विवरण

अजय कुमार चौरसिया का कहना है कि मैंने अपने करियर की शुरुआत भिलाई इस्पात संयंत्र में रेल मिल से की थी। वर्ष 2008 में मैनेजमेंट ट्रेनी (MTT 08) के रूप में जॉइन किया। पहली पोस्टिंग बोकारो स्टील प्लांट में हॉट स्ट्रिप मिल (Hot Strip Mill) में हुई थी। अगस्त 2011 में भिलाई वापस आया और BBM (बिलेट/ब्लूम मिल) में कार्य किया। 2012 से वर्तमान तक प्लेट मिल (Plate Mill) में कार्यरत हूँ और विभिन्न परियोजनाओं व कार्यों में योगदान दे रहा हूँ। लगातार दो बार 2021-23 और 2023-25 में OA में ZR भी रह चुके।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA चुनाव 2025: पर्दे के पीछे करते रहे काम, महासचिव पर चल रहा अब तुषार का नाम, पढ़ें 18 संकल्प

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों को आवंटित होगा अब 2 मकान एक साथ, 2 टाइम पानी सप्लाई और अतिक्रमण पर ये वादा
Next: SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांगा PRP, बोनस फॉर्मूला रद्द कराने उतरे सड़क पर, Watch Video

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.