Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांगा PRP, बोनस फॉर्मूला रद्द कराने उतरे सड़क पर, Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांगा PRP, बोनस फॉर्मूला रद्द कराने उतरे सड़क पर, Watch Video

Azmat ali 13/09/2025 (Last updated: 13/09/2025) 1 minute read
SAIL Bonus Employees of Bokaro Steel Plant also came on the Road, Demand to Change the Bonus Formula, Pressure on Management

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारी सम्मानजनक बोनस की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के अभियान को बढ़ा रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी बोनस को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। बोनस फॉर्मूला बदलने की मांग की जा रही है। आक्रोश रैली के माध्यम से सेल प्रबंधन तक मैसेज दिया जा रहा है कि अगर, बोनस फॉर्मूला नहीं बदला गया तो प्लांट का माहौल और खराब हो जाएगा। इसलिए कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाए। कर्मचारी प्रबंधन विरोधी नारे लिखी तख्तियां हाथों लिए चल रहे थे। अवैध बोनस फॉर्मूल रद्द करने और पीआरपी की मांग की गई।

ड्यूटी करके गेट से बाहर आए कर्मचारियों का जमावड़ा सवा 5 बजे से ही मजदूर मैदान सेक्टर 4 में होना शुरू हो गया था। इससे पहले बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए थे।

सोशल मीडिया पर अपील की जा रही थी। जैसे-जैसे कर्मचारियों की भीड़ जुटने लगी, वैसे-वैसे यूनियन पदाधिकारियों का हौसला भी बढ़ता गया। आक्रोश रैली टैंक गार्डेन तक निकाली जा रही है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारी सम्मानजनक बोनस की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के अभियान को बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने इंटक के बैनर तले कामकाज ठप किया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election 2025: महासचिव उम्मीदवार अजय चौरसिया ने बढ़ा दी विरोधियों की धड़कन, अधिकारियों को दिलाएंगे 5 लाख का धन

शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकालकर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है।

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को कर्मचारियों ने अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। गांधी चौक होते हुए टू टैंक धरना स्थल पर रैली  जाकर सभा के परिवर्तित हो गई। सभा में सभी वक्ताओं ने सेल प्रबंधन के वेज रीविजन, एमओयू, बोनस समझौता, एरियर, इंसेंटीव रिवार्ड पर रुख की तीव्र निंदा किया साथ ही एनजेसीएस यूनियनों तथा उसके नेताओं के प्रबंधन परस्त नीतियों की भी तीव्र निंदा की।  सभी वक्ताओं ने प्रति मिलियन टन उत्पादन के हिसाब से बोनस राशि तय करने की मांग की।

बीएकेएस बोकारो अध्यक्ष हरिओम व महासचिव दिलीप कुमार का कहना है कि यह आक्रोश रैली नहीं, बल्कि सेल प्रबंधन की गलत नीतियों का सबूत है कि कर्मचारी काम करने के बाद अपने हक के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। इस्पात मंत्रालय की मौन सहमति कर्मियों के आक्रोश को और बढ़ा रहा है। हम हर हालत में प्रोडक्शन रिलेटेड पे लेकर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर

उन्होंने कहा-कर्मचारियों के दम पर प्लांट चल रहा है, जिसका उदाहरण रविवार तथा राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन का उत्पादन है। उस दिन सेल चेयरमैन से लेकर सभी अधिकारी छुट्टी में रहते हैं। हम 19.2 मिलियन टन उत्पादन करने वाले फौलादी सेल कर्मी हैं। हमें हमारा हक चाहिए। बोनस फॉर्मूला बदलना होना। कर्मचारियों को अपना हक चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों को आवंटित होगा अब 2 मकान एक साथ, 2 टाइम पानी सप्लाई और अतिक्रमण पर ये वादा

आक्रोश रैली मे शामिल कर्मियों ने प्रोडक्शन डेटा, लाभ तथा अन्य आँक आंकड़ों का बैनर, पोस्टर हाथ में लिया था। सेल प्रबंधन द्वारा जबरदस्ती सभी समझौता लागू करने तथा पिछले तीन सालों से बोनस राशि सेल कर्मियों के खाते मे भेजने के कारण सभी सेल कर्मी बहुत आक्रोशित हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Election 2025: महासचिव उम्मीदवार अजय चौरसिया ने बढ़ा दी विरोधियों की धड़कन, अधिकारियों को दिलाएंगे 5 लाख का धन
Next: CITU Election: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की कमान अब अजय कुमार आर्य के हाथ, जोनल समिति के ये हैं 21 सदस्य

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.