Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जबरन Bonus का पैसा खाते में डालने से भड़का CITU, सभी प्लांट, खदान में होने जा रहा बवाल, हड़ताल की तैयारी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जबरन Bonus का पैसा खाते में डालने से भड़का CITU, सभी प्लांट, खदान में होने जा रहा बवाल, हड़ताल की तैयारी भी

Azmat ali 22/09/2025 1 minute read
CITU Angry over Forced Deposit of Bonus Money into Accounts, Protests to be held in all Plants and Mines, Strike also Planned

एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत करते हुए कहा-सेल प्रबंधन ने गलत परंपरा शुरू की है।

  • सभी यूनियनों ने वर्तमान बोनस फॉर्मूला का विरोध एनजेसीएस मीटिंग में किया था। 32 हजार 500 रुपए बोनस की मांग की गई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के बोनस की राशि एनजेसीएस मीटिंग में तय किए बगैर प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में पैसा डालने का फैसला किया है। लगातार तीसरे साल प्रबंधन ने यह दांव खेल दिया है।

एनजेसीएस को आइना दिखाते हुए एकतरफा फैसला ले लिया गया। इससे निश्चित रूप से यूनियनों का गुस्सा भी बढ़ गया है। सीटू ने सेल के सभी प्लांट और खदान में आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। फेडरेशन के फैसले में तत्काल आंदोलन करने की रणनीति बनी है। अन्य यूनियनों से भी समर्थन मांगा जा रहा है। अब देखना यह है कि सीटू के आह्वान पर कौन-कौन सी यूनियनें सामने आती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बगैर समझौता कर्मचारी को 29500, ट्रेनीज को 23600 बोनस दे रहा सेल, आज से ही खाते में आएगा पैसा

एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत करते हुए कहा-सेल प्रबंधन ने बहुमत के आधार पर पूर्व में बोनस फॉर्मूले का समझौता किया था। इसकी वजह से कर्मचारियों को अब नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी यूनियनों ने वर्तमान बोनस फॉर्मूला का विरोध एनजेसीएस मीटिंग में किया था। 32 हजार 500 रुपए बोनस की मांग की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सीबीटी बैठक से पहले 25 को देशभर के पेंशनभोगी ईपीएफओ कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

साथ ही बोनस फॉर्मूला तत्काल बदलने की भी आवाज उठी थी। सेल प्रबंधन ने समझौता करने के बजाय एकतरफा फैसला करते हुए कर्मचारियों के खाते में पैसा डालने का आदेश जारी किया है। इसके खिलाफ अब कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। यूनियन के पदाधिकारी हर प्लांट और खदान में तैयारी में जुट जाएं। पिछले साल स्ट्राइक नोटिस दिया था। इस बार भी कुछ इसी दिशा में फैसला लिया जा सकता है। सभी यूनियनों से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस मीटिंग पर हाईकोर्ट की रोक, 8 घंटे इंतजार के बाद Coal India ने बुलाई आपात बैठक, खाते में एडवांस डालने की तैयारी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: बगैर समझौता कर्मचारी को 29500, ट्रेनीज को 23600 बोनस दे रहा सेल, आज से ही खाते में आएगा पैसा
Next: SAIL बोनस से बवाल, भिलाई में 24 को CITU-BAKS उतर रहा सड़क पर, रैली, जूते की माला, कालिख पोतने का इंतजाम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.