Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल

Azmat ali 16/02/2026 (Last updated: 16/02/2026) 1 minute read
Big News Pipeline Burst Water Supply to Bhilai Township Plant Hospital will Not be Available Save Water

भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक घरों से पानी की बॉटल लेकर जाएं प्लांट। टाउनशिप में पानी बचाकर रखें, ताकि मुसीबत से बच सकें।

  • भिलाई टाउनशिप के लिए मंगलवार, 17 फरवरी 2026 का दिन जलापूर्ति के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की टाउनशिप, प्लांट, अस्पताल में पानी की भारी किल्लत होने जा रही है। रविवार सुबह से पाइपलाइन फटी हुई है। मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ। मरौदा एच पॉकेट 35 नंबर के पास पाइप फटा है। सुबह से शट-डाउन लिया गया है। मंगलवार पूरे टाउनशिप का पानी बंद करके मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसलिए आप अपने-अपने घरों से पानी की बॉटल लेकर ही प्लांट जाएगा।

घर, प्लांट, अस्पताल में पानी बचाकर रखिए, मरम्मत कार्य लंबा भी खींच सकता है। इसलिए आप इंतजाम किए रहिए। 17फरवरी को सुबह पानी सप्लाई के बाद मरोदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पूरे टाउनशिप को भी पानी मिलना बंद हो जाएगा। दरअसल दिक्कत अगले दिन 18 फरवरी के लिए होने की संभावना है।

मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पानी सप्लाई ट्रीटमेंट प्लांट से बंद कर दी जाएगी। पानी टैंक से सप्लाई की जाएगी। जहां डायरेक्टर सप्लाई होती है, वहां सीधेतौर पर दिक्कत होगी। पानी बचाकर रखें, कितने घंटे काम चलेगा, अब तक यह तय नहीं हो सका है। नगर निगम भी टैंकर की व्यवस्था कर रहा है। पाइप नीचे फटा है। इसलिए रिपेयर में दिक्कत हो रही है।

भिलाई टाउनशिप, इस्पात संयंत्र, इस्पात भवन, एचआरडी और अस्पताल के कुछ एरिया में जलापूर्ति बाधित है। अगले 24 घंटे तक जल संकट हो सकता है। मरोदा में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को 17 फरवरी को पूरी तरह बंद करने का प्लान है। पूरे प्लांट, पूरी टाउनशिप और हॉस्पिटल और WTP से मिलने वाली सभी सुविधाओं में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इधर-सेक्टर 4 पानी टंकी से कनेक्शन जोड़ने का था इंतजाम, अब नई दिक्कत

भिलाई टाउनशिप के लिए मंगलवार, 17 फरवरी 2026 का दिन जलापूर्ति के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। Bhilai Steel Plant के मरौदा स्थित जल शोधन संयंत्र (WTP) को आवश्यक तकनीकी रखरखाव कार्यों के कारण पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

प्रबंधन के अनुसार यह बंदी नियमित मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में जलापूर्ति और अधिक सुचारू एवं विश्वसनीय बनी रहे। हालांकि, निर्धारित अवधि में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने की संभावना है। अधिकारियों, कर्मचारियों और टाउनशिपवासियों से अग्रिम जल भंडारण करने की अपील की गई है।

सेक्टर 4 और सेक्टर 2 में अतिरिक्त असर
इधर, नगर सेवाएँ विभाग के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग ने भी सूचना जारी की है कि सेक्टर 4 में निर्माणाधीन नए उच्चस्तरीय जलागार (ओवरहेड टैंक) को मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) का महत्वपूर्ण कार्य 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन वृद्धि की मांग: मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर 9,10 और 11 मार्च को धरना प्रदर्शन, देशभर से आ रहे पेंशनभोगी
Next: Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.