Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोनस मीटिंग पर हाईकोर्ट की रोक, 8 घंटे इंतजार के बाद Coal India ने बुलाई आपात बैठक, खाते में एडवांस डालने की तैयारी
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

बोनस मीटिंग पर हाईकोर्ट की रोक, 8 घंटे इंतजार के बाद Coal India ने बुलाई आपात बैठक, खाते में एडवांस डालने की तैयारी

Azmat ali 22/09/2025 (Last updated: 22/09/2025) 1 minute read
High Court Stays Bonus Meeting, Coal India Calls Emergency Meeting after 8 hours of Waiting, Prepares to Deposit Advance in Account

डबल बेंच ने कोयला कर्मियों के बोनस मुद्दे को लेकर होने वाली सोमवार को दिल्ली की बैठक को स्थगित करने का आदेश दिया है।

  • 8 घंटे तक इंतजार करने के बाद कोल इंडिया प्रबंधन ने दिल्ली पहुंचे यूनियन नेताओं संग एक आपात बैठक शुरू कर दी है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कोल इंडिया के कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए सोमवार को दिल्ली में सुबह 10 बजे से मीटिंग होनी थी। लेकिन, कोलकाता हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक मीटिंग पर रोक लगा दिया है। ऐसे हालात में कर्मचारियों का बोनस तय नहीं हो सका। इसलिए 8 घंटे तक इंतजार करने के बाद कोल इंडिया प्रबंधन ने दिल्ली पहुंचे यूनियन नेताओं संग एक आपात बैठक शुरू कर दी। लेकिन, आम सहमति नहीं बन सकी। इसलिए कोल इंडिया प्रबंधन ने कोर्ट के अगले आदेश तक सभी बैठकों को कैंसिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोल इंडिया प्रबंधन पिछली बार मिली राशि से आधी राशि इस बार खाते में डालने का प्रस्ताव लाया था, जिसे यूनियनों ने खारिज कर दिया है।

संभावना जताई जा रही थी कि इस बैठक में एक राशि तय की जाएगी, जो एडवांस के रूप में कर्मचारियों के खाते में डाल दी जाएगी, ताकि कर्मी दुर्गा पूजा और दहशरा हंसी-खुशी मना सकें। लेकिन, सारी संभावनाओं पर फिलहाल, विराम लग गया है। अब मंत्रालय की ओर से सबकी नजर टिकी है। मंत्री की दखल के बाद संभव है कि एडवांस को लेकर कोई फैसला हो जाए।

इधर-इंटक नेताओं के मुताबिक कोलकाता हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के मानकीकरण समिति की बैठने में (इंटक) राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के आदेश को डबल बेंच ने बरकरार रखा है।

ये खबर भी पढ़ें: Coal India Bonus: मैनेजमेंट ने शुरू नहीं की मीटिंग, कोर्ट के फैसले पर सबकी नज़र, यूनियन लीडर का रोडमैप तैयार

इस मामले में राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को सिंगल बेंच की ओर से पहले ही बैठने का आदेश दिया गया था। सिंगल बेंच के आदेश के विरोध कोल इंडिया डबल बेंच में याचिका दायर की थी।

डबल बेंच ने इस आदेश को बरकरार रखते हुए कोयला कर्मियों के बोनस मुद्दे को लेकर होने वाली सोमवार को दिल्ली की बैठक को स्थगित करने का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सीबीटी बैठक से पहले 25 को देशभर के पेंशनभोगी ईपीएफओ कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

अगले आदेश तक‌ मानकीकरण समिति बैठक स्थगित रहेगी। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जेबीसीसीआई नेता अनूप सिंह ने कहा कि यह बड़ी जीत है। मजदूरों को हक हम दिलाएंगे और बेहतर हक दिलाएंगे।

कोल इंडिया की दोहरी नीति दिख रही है। जिसका नतीजा श्रमिकों को झेलना पड़ रहा है। मजदूर अपना हक लेंगे। इंटक हर लड़ाई में साथ है। इस फैसले के बाद इंटक समर्थकों में काफी खुशी की लहर है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: अधिकारियों-कर्मचारियों की जान की कीमत जानवरों से कम, आएगी मौत की खबर…
Next: Big Breaking News: बगैर समझौता कर्मचारी को 29500, ट्रेनीज को 23600 बोनस दे रहा सेल, आज से ही खाते में आएगा पैसा

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.