Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 पेंशन वृद्धि की मांग: मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर 9,10 और 11 मार्च को धरना प्रदर्शन, देशभर से आ रहे पेंशनभोगी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 पेंशन वृद्धि की मांग: मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर 9,10 और 11 मार्च को धरना प्रदर्शन, देशभर से आ रहे पेंशनभोगी

Azmat ali 16/02/2026 (Last updated: 16/02/2026)
EPS 95 Pension Hike demand Protest against Modi Government at Jantar Mantar on March 9 10 and 11

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत, महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत और अन्य वरिष्ठ नेताओं का लगातार प्रत्येक राज्य में दौरा जारी है।

  • पेंशनर्स ने अपनी 30 से 35 वर्षों की नौकरी में पेंशन फंड में अपना अंशदान दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बारम्बार मिथ्या आश्वासन दिए जाने बाद से भी न्यूनतम पेंशन (ईपीएस 95) में वृद्धि नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर पूरे देश के ईपीएस 95 पेंशनर्स एक बार फिर से सड़क पर उतरने जा रहे हैं। नई दिल्ली जाकर जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे।

2013 में ईपीएस 95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन को मात्र एक हजार रूपए प्रति माह निर्धारित किया गया था। 12 वर्षों से अधिक हो जाने के बाद भी इसमें कोई वृद्धि नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि इन पेंशनर्स ने अपनी 30 से 35 वर्षों की नौकरी में पेंशन फंड में अपना अंशदान दिया है।

आसमान छूती महंगाई में मात्र एक हजार रुपयों से किसी भी परिवार का पोषण लगभग असंभव है। हैरत की बात है कि जिन लोगों ने सरकार को किसी भी प्रकार का अंशदान नहीं दिया है।

उन्हें किसी न किसी नाम से, वोटों की फसल काटने के लिए, रुपए बांटे जा रहे हैं। एम एल ए, सांसद और मंत्रियों को दो दो, तीन तीन पेंशन, बहुत सारी अतिरिक्त सुविधाओं के साथ, दिए जाने का प्रावधान है और उनके वेतन भक्तों में बिना किसी बहस के बेतहाशा वृद्धि की जाती है, लेकिन ई पी एस 95 पेंशनर्स को राहत देने के लिए एक रुपए की भी वृद्धि नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एल एम सिद्दीकी के मुताबिक जूम मीटिंग में निर्णय लिया गया कि पूरे देश के समस्त राज्यों से ईपीएस 95 पेंशनर्स नई दिल्ली जंतर मंतर में पहुंचे और 9,10 और 11 मार्च को वहां धरने पर तब तक बैठें जबतक उनकी न्यायोचित मांग पूरी नहीं हो जाती।

निर्णयानुसार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, केरल, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब इत्यादि राज्यों से हजारों की संख्या में वृद्ध पेंशनर्स, नई दिल्ली जंतर मंतर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं, ताकि आर पार की लड़ाई की जा सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत, महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत और अन्य वरिष्ठ नेताओं का लगातार प्रत्येक राज्य में दौरा जारी है। जहां वे सभाएं ले कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नई दिल्ली के अध्यक्ष राना, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एल एम सिद्दीकी, कॉर्डिनेटर एजाज़ रहमान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजीव भटनागर, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष तपन दत्ता, कर्नाटक के अध्यक्ष नारगुन, उत्तराखंड के सांगवाल और अन्य वरिष्ठ लीडर्स आंदोलन की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए हैं।

इसी बीच 5 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और उनकी टीम के साथ, सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (,व्यय विभाग) की एक बैठक हो चुकी है और 6.2.2026 को भुवनेश्वर की बी एम एस (भारतीय मजदूर संघ) की विशाल सभा में, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने घोषणा की है कि ई पी एस 95 पेंशन में वृद्धि का विषय उनके एजेंडा में है और शीघ्र ही इस पर विचार होगा। लेकिन उनके इस घोषणा पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बैन, कलेक्टर का फरमान, 30 जून तक सख्ती
Next: BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.