Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: रक्षा मंत्रालय स्थापित करे BSL के गैर आवासीय भवनों में रक्षा उपकरण उत्पादन इकाई, केंद्रीय मंत्री से मिले कुमार अमित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: रक्षा मंत्रालय स्थापित करे BSL के गैर आवासीय भवनों में रक्षा उपकरण उत्पादन इकाई, केंद्रीय मंत्री से मिले कुमार अमित

Azmat ali 26/09/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Defense Ministry Should Set Up Defense Equipment Production Unit in Non-Residential Buildings of BSL

बोकारो में पूर्व सैनिकों की समस्या से भी संजय सेठ को कुमार अमित ने अवगत कराते हुए उसके समाधान के लिए भी ज्ञापन ज्ञापन दिया।

  • संजय सेठ को ज्ञापन सौंपकर एनसीसी और बीएसएल विस्तारीकरण हेतु पहल करने की भी किया माँग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के गुरूवार को बोकारो आगमन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने उनसे मिलकर बोकारो इस्पात प्रबंधन के बेकार पड़े जर्जर गैर आवासीय परिसरों में हल्का रक्षा उपकरण की उत्पादन इकाई लगाने की माँग की।

कुमार अमित ने रक्षामंत्री से कहा कि पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय के द्वारा राँची में आयोजित “डिफ़ेंस एक्सपो” के दौरान झारखण्ड में शुक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रकार के हल्का रक्षा उपकरण के उत्पादन इकाई लगाने के लिए राज्य सरकार से ज़मीन उपलब्ध कराने की माँग की गई थी।

परन्तु राज्य के मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में कोई ख़ास रूची नहीं दिखाई, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। रक्षा मंत्रालय बोकारो इस्पात प्रबंधन के गैर आवासीय परिसरों में इन इकाइयों को स्थापित करने की दिशा में इस्पात मंत्रालय से बात करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा अबकी बार 1 लाख 3 हजार Bonus, पढ़ें कब-कितना मिला था बोनस

रक्षा उपकरण के इन इकाइयों के बोकारो के बेकार पड़े बड़े क्षेत्रफल वाले गैर आवासीय भवनों में स्थापित होने से इन परिसरों का सदुपयोग भी होगा, बोकारो के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार भी मिलेगा, बोकारो की आर्थिक प्रगति भी होगी और यहाँ का सामाजिक माहौल भी अनुशासित होगा।

बोकारो इस्पात उत्पादन के साथ साथ रक्षा उत्पाद के लिए भी जाना जाएगा। कुमार अमित ने बोकारो के सिटी कॉलेज, रणविजय कॉलेज, चास कॉलेज, केबी कॉलेज सहित राज्य के सभी स्कूल कॉलेजों में बंद पड़े नेशनल कैडेट कॉर्पस का प्रशिक्षण को पुनः छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभ करवाने और बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करवाने की दिशा में पहल करने की भी माँग रक्षा मंत्री से की।

बोकारो में पूर्व सैनिकों की समस्या से भी संजय सेठ को कुमार अमित ने अवगत कराते हुए उसके समाधान के लिए भी ज्ञापन ज्ञापन दिया। रक्षा मंत्री ने इन विषयों पर पहल करने का आश्वासन भी कुमार अमित को दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में ट्रक मालिकों की हड़ताल वापस, 1500 वाहनों की आवाजाही शुरू, कलेक्टर, SSP, ED वर्क्स तक मंथन, चोरों पर लगेगा ऐसे नकेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: रेल मिल में सीटू ने मजबूत किया संगठन, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
Next: स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 6 जख्मी, सीएम साय ने जताया शोक, पढ़ें मृतकों-घायलों के नाम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.